फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   तारबंदी में दौड़ रहे करंट से युवक की मौत

तारबंदी में दौड़ रहे करंट से युवक की मौत

Sun, 19 May 2019 10:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
तारबंदी में दौड़ रहे करंट से युवक की मौत
रेवाड़ी। गांव कतोपुरी में पशुओं से फसल को बचाने के लिए खेत के चारों ओर की गई तारबंदी में छोड़े गए करंट से 35 वर्षीय राजपाल की मौत हो गई। यह युवक शनिवार शाम के समय खेत की तरफ टहलने गया था। खेत स्वामी ने युवक की मौत शराब पीने से दर्शाते हुए उसके शव के पास शराब की बोतल भी डाल दी, लेकिन पोस्टमार्टम में स्थिति साफ होने पर पुलिस ने खेत स्वामी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जाटूसाना थाने के गांव कतोपुरी में जोगेंद्र ने अपने खेत में ज्वार बोई है। फसल को बचाने के लिए उसने खेत के चारों ओर तारबंदी भी की है, जिसमें वह करंट छोड़ देता है। गांव का ही 35 वर्षीय राजपाल शनिवार शाम पांच बजे खेत की तरफ टहलने गया था। इसी दौरान वह जोगेंद्र के खेत में की गई तारबंदी में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। इधर से गुजरने वाले लोगों ने इसकी सूचना सरपंच सुनील कुमार को दी। सरपंच की जानकारी पर राजपाल का भतीजा ईश्वरी सिंह मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि राजपाल का शव खेत के पास पड़ा है। ईश्वरी ने बताया कि खेत स्वामी ने राजपाल की मौत शराब से होना बनाते हुए उसके शव के पास शराब की बोतल भी रख दी। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार को राजपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में उसकी मौत करंट से होना पाई गई। इससे साफ हो गया कि जोगेंद्र के खेत की तारबंदी में छोड़े गए करंट से ही राजपाल की मौत हुई है। इस पर पुलिस ने ईश्वरी की ओर से खेत स्वामी जोगेंद्र को राजपाल की मौत का जिम्मेदार मानते हुए उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed