फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला धरा

व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला धरा

Tue, 26 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला धरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। बावल के कटला बाजार में पिछले दिनों एक कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग कर एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपी को सीआईए रेवाड़ी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव खेड़ा मुरार निवासी विनोद उर्फ मूसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है। उसको सोमवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस उपाधीक्षक सतपाल यादव ने बताया कि रविवार की रात सीआईए रेवाड़ी को दिल्ली-जयपुर हाइवे पर पर नैचाना कट के समीप एक युवक के अवैध हथियार सहित खड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दबिश देकर खेड़ा मुरार निवासी विनोद उर्फ मुस्सा को काबू कर लिया। तलाश के दौरान पुलिस ने आरोपी से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है। आरोपी ने 9 सितंबर की रात को कटला बाजार में कपड़ा व्यापारी नरेश कुमार पर फायरिंग करने व एक करोड़ की रंगदारी मांगने की वारदात कबूल की है।
विज्ञापन

डीएसपी यादव ने बताया कि घटना के दिन आरोपी अपने एक साथी के साथ हवाई फायरिंग कर फरार हो गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर व्यापारियों ने दो दिन बावल में धरना देकर रोष जताया था। पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया के आरोपियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कपड़ा व्यापारी के बारे में वह पहले से जानता था। उसका मकसद धमकी देकर पैसे लेना था। आरोपी नरेश के अतिरिक्त अन्य व्यापारियों को भी धमकी देना चाहता था। उधर, पुलिस ने बताया कि तिहाड़ा में गिरदावर की हत्या के आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। इसके लिए टीमें गठित कर जांच चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed