फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cooperation Minister inaugurated development works worth 1 crore 16 lakhs in villages

Rewari News: सहकारिता मंत्री ने गांवों में 1 करोड़ 16 लाख के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Sat, 02 Sep 2023 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Cooperation Minister inaugurated development works worth 1 crore 16 lakhs in villages
रेवाड़ी। सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने शुक्रवार को गांव कसौला में 1 करोड़ 16 लाख की लागत से निर्मित बूस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन व जनसभा और गांव खिजूरी व बिठवाना में जनसभा संबोधन शामिल रहे। सहकारिता मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की सुशासन की नीतियों के बदौलत सरकारी तंत्र से भ्रष्टाचार मुक्त हुआ है। प्रदेश की मनोहर सरकार ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाकर हरियाणा के युवाओं का प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्साह को पुनर्जीवित किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में केवल योग्यता के आधार पर ही सरकारी नौकरी मिल रही है।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने कहा कि मनोहर सरकार की सर्व वर्ग कल्याण नीतियों से प्रदेश के सभी वर्गों को फायदा हुआ है। साढ़े 8 सालों में सरकार ने जो कल्याणकारी फैसले लिए है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने ग्राम कसौला के विकास कार्यों के लिए 15 लाख , ग्राम खिजुरी के लिए 10 लाख , गांव बिठवाना के लिये 15 लाख रुपयों के अनुदान की घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन अमर सिंह महलावत, नगरपालिका बावल, उपप्रधान अर्जुन चौकन , पूर्व सरपंच टाँकडी दलेल चौहान, मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह, भाजपा महामंत्री हनुमान छाबड़ी, एमिनेंट पर्सन सुरेंद्र यादव, ठोठवाल सरपंच रणबीर, सरपंच कसौला दारा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed