फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Construction of Hisar to Rewari National Highway will start soon

Rewari News: हिसार से रेवाड़ी नेशनल हाईवे का जल्द शुरू होगा निर्माण

Sun, 17 Nov 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 17 Nov 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Construction of Hisar to Rewari National Highway will start soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी, महेंद्रगढ़। क्षेत्र की एक बड़ी मांग जल्द ही पूरी होने की आस जगी है। रेवाड़ी से हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण का कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। विकास और निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि सांसद धर्मबीर सिंह ने केंद्रीय राजमार्ग मंत्री से मुलाकात कर इस रोड के जल्द निर्माण की मांग करते हुए पत्र सौंपा था।
इस पर केंद्रीय राजमार्ग मंत्री ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया था। केंद्रीय राजमार्ग मंत्री ने अब सांसद धर्मबीर सिंह को पत्र में बताया है कि इस सड़क के निर्माण बारे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस सड़क के निर्माण से हरियाणा की चार संसदीय क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। जिसमें गुरूग्राम, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़ एवं हिसार लोकसभा शामिल है। विशेष रूप से सबसे अधिक लाभ महेंद्रगढ़, दादरी, भिवानी एवं रेवाड़ी जिले को होगा। इन जिलों से रोजाना हजारों लोग बावल, मानेसर एवं गुरूग्राम आदि औद्योगिक क्षेत्रों की तरफ आवाजाही करते हैं। नई सरकार के गठन के तुरंत बाद इस बारे में केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी तथा इस राजमार्ग के निर्माण को जल्द शुरू करवाने बारे निवेदन करते हुए मांग पत्र सौंपा था। अब केंद्रीय राजमार्ग मंत्री ने इस बारे सकारात्मक जवाब देते बताया है कि इसके जल्द निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed