फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CM inaugurated Kar Bhawan and Facilitation Centers

Rewari News: कर भवन और सुविधा केंद्रों का सीएम ने किया शुभारंभ

Thu, 26 Dec 2024 04:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Dec 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
CM inaugurated Kar Bhawan and Facilitation Centers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कर-भवन और सभी 27 जीएसटी कार्यालयों में सुविधा केंद्रों का शुभारंभ किया। रेवाड़ी में कर-भवन के निर्माण पर 29 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह 4571 वर्ग मीटर क्षेत्र में बना है। इन जीएसटी सुविधा केंद्रों में व्यापारियों को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मिलेंगी।
इस केंद्र में व्यापारियों और उद्यमियों को रजिस्ट्रेशन, रिटर्न फाइल, टैक्स भुगतान और जीएसटी कानून से संबंधित परामर्श जैसी सुविधाएं मिलेेंगी। यहां व्यापारियों को ई-वे बिल और अन्य ऑनलाइन प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जीएसटी सुविधा केंद्रों में कंप्यूटर सिस्टम, इंटरनेट कनेक्टिविटी, जीएसटी, लिटरेचर लाइब्रेरी होगी। इसमें छोटे करदाताओं की समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जीएसटी संग्रह में हरियाणा सबसे अधिक वृद्धि करने वाले राज्यों में से एक है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कुल जीएसटी संग्रह में हरियाणा 5वें स्थान पर तथा प्रति व्यक्ति जीएसटी संग्रह में प्रमुख राज्यों में पहले स्थान पर है। उन्होंने गुरुग्राम में जीएसटी सुविधा सेल का शुभारंभ किया। वाणिज्य भवन, पंचकूला में एमएसएमई जीएसटी सुविधा सेल का शुभारंभ किया गया है। इससे छोटे उद्यमियों को आसानी से जीएसटी अनुपालन करने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने 15 जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए हैं। 7 अन्य जिलों में शिलान्यास हो चुका है या काम चल रहा है। आने वाले समय में हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज होगा। हरियाणा की मेडिकल यूनिवर्सिटी पूर्ण रूप से तैयार है, जल्द ही इसका उद्घाटन होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर 20 किलोमीटर पर कॉलेज स्थापित किया है, ताकि लड़कियों को उच्चतर शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े।

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed