फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Closing ceremony of district level Youth Red Cross training camp organized in IGU

Rewari News: आईजीयू में जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित

Fri, 02 Feb 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 02 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Closing ceremony of district level Youth Red Cross training camp organized in IGU
रेवाड़ी। मीरपुर में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय एवं जिला रेड क्रॉस समिति शाखा की और से चल रहे पांच दिवसीय जिला स्तरीय शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोसली विधानसभा के विधायक लक्ष्मण यादव रहे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी यादव एवं कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने मुख्य अतिथि का फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला सचिव महेश गुप्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन




छात्रा रिंकी ने ‘मेरे घर राम आए हैं’ भजन पर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया एवं छात्र रविंद्र ने हरियाणा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। वाईआरसी कार्यक्रम समन्वयक डॉ. समृद्धि ने मुख्य अतिथि एवं शिविर में आए विभिन्न कॉलेजों के स्वयंसेवकों और वाईआरसी काउंसलर्स का स्वागत करते हुए यूथ रेड क्रॉस की गत वर्षो के कार्यक्रम की गतिविधियों एवं उपलब्धियां के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने वाईआरसी का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता के बारे में सभी को अवगत करवाया।
विज्ञापन




विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी यादव ने शिविर की सभी गतिविधियों की सराहना करते स्वयंसेवकों का हौसला बढ़ाया एवं जीवन में कड़ी मेहनत करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को आरबीसी, प्लाजा, रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर समाज को परिवार की तरह मानते हुए आगे बढ़ना चाहिए, बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाए, जल बचाएं एवं जीव जंतुओं की रक्षा करें। उन्होंने विधायक लक्ष्मण यादव से कोसली से मीरपुर बस सेवा चलवाने के लिए धन्यवाद प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



51000 रुपये देने की घोषणा की


विधायक लक्ष्मण यादव ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सामाजिक सेवा की भावना होना बहुत जरूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पंच प्रण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया एवं 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए सभी स्वयंसेवकों के योगदान का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कार और संस्कृति की पूरे विश्व को जरूरत है। उन्होंने तक्षशिला, नालंदा विश्वविद्यालय की चर्चा करते हुए नई शिक्षा नीति के माध्यम से अपने इतिहास को जानना और उसे ज्ञान को व्यवहार में लाने के लिए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। उन्होंने यूथ रेड क्रॉस इकाई को 51000 रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed