{"_id":"6632b2ba09c3d554f905867a","slug":"cheated-of-rs-4-lakh-80-thousand-in-the-name-of-getting-a-job-rewari-news-c-198-1-rew1001-203940-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नौकरी लगवाने के नाम पर 4 लाख 80 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नौकरी लगवाने के नाम पर 4 लाख 80 हजार रुपये ठगे
Thu, 02 May 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 02 May 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। नौकरी लगवाने के नाम पर 4 लाख 80 हजार रुपये ठग लिए गए।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बुढपुर निवासी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि उसे गांव कापड़ीवास निवासी दीपक अकसर कहा कहता था कि उसकी एमसीडी दिल्ली में बड़े-बड़े अधिकारियों से अच्छे संबंध हैं। किसी भी समय नौकरी में लगवा सकता है। बातों में आकर 4 लाख 80 हजार रुपये में नौकरी लगवाने के लिए रकम तय हुई। पीड़ित ने राशि आरोपी के खाते में भेज दी। नौकरी लगवाने के लिए 3 मई 2023 का समय तय किया गया था, लेकिन नौकरी नहीं लगी। आरोप है कि जब पैसे मांगे तो पैसे भी नहीं दिए गए। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद