फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Board exam will be under the supervision of third eye

रेवाड़ी: तीसरी आंख की निगरानी में होगी बोर्ड की परीक्षा

Fri, 17 Feb 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 17 Feb 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Board exam will be under the supervision of third eye
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड की परीक्षाओं को नकल रहित संपन्न कराने की तैयारिया शुरू कर दी है। बोर्ड की ओर से नकल रहित परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसका खर्च विद्यालय प्रबंधन कमेटी व ग्राम पंचायत वहन करेंगी। हालांकि यह बोर्ड की ओर से अनुरोध है।
विज्ञापन

प्रदेश में मार्च-2023 में 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। बोर्ड की परीक्षा को लेकर हरियणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एक माह पूर्व हीं तैयारियां शुरू कर दी है। बोर्ड की परीक्षाओं को नकल रहित संपन्न कराया जा सकें, इसको लेकर शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश जारी किए है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव ने संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य व मुख्याध्यापक को पत्र लिखते हुए कहा कि सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षाएं 27 फरवरी से आरंभ होने जा रही है। इन परीक्षाओं का नकल रहित संचालन करने के लिए विद्यालयों में स्थापित किए गए परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। ऐसे लगेंगे सीसीटीवी कैमरे हरियाणा विद्यालय बोर्ड की ओर से जारी किए गए पत्र में परीक्षा केंद्रों में 13 सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश जारी किए है। इसके अलावा एक सीसीटीवी कैमरा परीक्षा केंद्र के लिए बनाए जाने वाले कंट्रोल या फिर केंद्र अधीक्षक के कमरे में लगाया जाएगा। वहीं दो सीसीटीवी कैमरे से पूरे विद्यालय को कवर किया जाएगा। ताकि पूरा स्कूल सीसीटीवी कैमरे में निगरानी में रहे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी पत्र में कहा गया
विज्ञापन

है कि नकल रहित परीक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे व अन्य सामान की अतिशीघ्र व्यवस्था की जाए ताकि परीक्षा के दौरान कोई भी परेशानी न हो। वहीं 17 फरवरी तक इसकी सूचना हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को ई-मेल के माध्यम से भी भेजनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
नई पंचायतों को परीक्षा केंद्र में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। यह आदेश सभी पर लागू नहीं होगा। इस बार केवल बोर्ड की ओर से ग्राम पंचायतों से परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरा लगाने का अनुरोध किया गया है। अगले सत्र में सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे।
-वीपी यादव, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed