फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   advocates will decide the fate of 15 candidates

Rewari News: कल 2183 अधिवक्ता करेंगे 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Wed, 09 Sep 2026 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
advocates will decide the fate of 15 candidates
जिला बार एसोसिएशन रेवाड़ी। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन के 11 सितंबर को होने वाले वार्षिक चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस बार छह पदों के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में हैं और 2,183 अधिवक्ता मतदान करेंगे। पहली बार दो पद महिला आरक्षित होने से महिला अधिवक्ताओं में खासा उत्साह है। इन पदों पर सीधा मुकाबला होगा।

निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट सतीश डागर, अश्विनी कुमार तिवारी, शमशेर सिंह यादव, चौधरी चरण सिंह, नरेश यादव और रमेश यादव ने बताया कि प्रत्येक मतदाता को छह पदों के लिए छह अलग-अलग मशीनों पर मतदान करना होगा। प्रत्येक बूथ पर छह मशीनें लगाई जाएंगी। मतदान में अधिक समय लगने की संभावना को देखते हुए अधिवक्ताओं से समय पर पहुंचने की अपील की गई है। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मतदान कक्ष में ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। वैध पहचान पत्र के साथ ही मतदान किया जा सकेगा। मतदान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा और इसके तुरंत बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रत्याशियों की मांग पर पुरानी बार बिल्डिंग और नई बिल्डिंग में एक-एक 6×4 फीट का फ्लेक्स लगाने की अनुमति दी गई है। समर्थकों से भीड़ न जुटाने और कतार में मतदान कराने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
तीन बूथों पर 18 मशीनों से होगा मतदान

ईवीएम से होने वाले चुनाव के लिए प्रशासन ने भी विशेष व्यवस्था की है। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जिला पंचायत अधिकारी की देखरेख में चुनाव कराया जाएगा। मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं, जहां छह-छह मशीनें लगेंगी। कुल 18 मशीनों से मतदान होगा। मशीनों के संचालन के लिए मास्टर ट्रेनर और कार्यकारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। पांच अधिकारी और 16 कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। उधर, प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है।
-----------------
ये प्रत्याशी हैं मैदान में:
अध्यक्ष: सौरभ राव, विश्वामित्र यादव, प्रेमपाल सिंह।
उपाध्यक्ष: अरुण यादव, भूपेंद्र, भूपेंद्र शर्मा।
उपाध्यक्ष (महिला) भागेश, कल्याणी।
सचिव: मुकेश रंगा, विशाल यादव।
संयुक्त सचिव: मीनाक्षी, नीरू यादव।
कोषाध्यक्ष: महेश, पार्थ सिंह, सनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed