फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Action should be taken against those who own the land of NAP

Rewari News: नप की जमीन की मलकियत कराने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई

Wed, 07 Jun 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 07 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Action should be taken against those who own the land of NAP
एसपी से मिलने जाते नगर पार्षद। संवाद
रेवाड़ी। नगर परिषद की बेशकीमती जमीन पर भूमाफिया के अवैध निर्माण के मामले शहर के नगर पार्षद एकजुट होने लगे हैं। मंगलवार को 31 में से करीब 20 पार्षदों ने इस मामले की जांच उच्च अधिकारी से कराने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) को नगर परिषद के उपप्रधान श्याम चुघ के नेतृत्व ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि इस मलकियत की तस्दीक कराने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

पार्षदों का कहना है कि यह करोड़ों का खेल है, जिसमें भूमाफिया द्वारा मामले को दबाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। ऐसे में किसी उच्च अधिकारी से मामले की जांच कराई जाए ताकि भूमाफियों के नामों का खुलासा हो सके। पार्षदों ने कहा कि कुछ लोग नगर परिषद की जमीन को अधिकारियों से मिलीभगत कर कब्जाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनकी मंशाओं को पूरा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के ब्रास मार्केट के समीप करीब 291 गज की बेशकीमती जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा 2 जून अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा था। पार्षदों के विरोध के बाद नगर परिषद की ओर से 5 जून को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। विरोध करने वाले पार्षद मामले में दोषी लोगों के नामों का खुलासा करने की मांग कर रहे थे, लेकिन नगर परिषद के अधिकारी पुलिस जांच से पहले कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इसी सिलसिले में पार्षदों ने मंगलवार को एसपी से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमाफिया को बचाने के लग रहे आरोप
बताया जा रहा है कि करोड़ों की जमीन के इस खेल में राजनीतिक आकाओं द्वारा भूमाफियाओं को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए गए है। इस पूरे प्रकरण में बड़े राजनीतिक दलों के नेताओं के शामिल होने की भी बात सामने आ रही है। भूमाफिया के ग्रुप की ओर से एक साजिश के तहत इस बेशकीमती जमीन को कब्जाने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन कुछ पार्षदों ने इस पूरे खेल पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed