{"_id":"6197f2d1bb939e3cb517e18a","slug":"8-convicted-in-the-murder-case-the-leader-of-the-potato-gang-absconded-while-listening-to-the-judge-rewari-news-rtk63034000","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में 8 दोषी करार, आलू गैंग का सरगना जज की बात सुनते हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मामले में 8 दोषी करार, आलू गैंग का सरगना जज की बात सुनते हुआ फरार
विज्ञापन
शहर के चर्चित चवन्नी हत्याकांड में वीरवार को कोर्ट ने 8 लोगों को दोषी ठहराया है। कोर्ट की सुनवाई के बीच ही दोषी ठहराया गया आलू गैंग का सरगना सुनील डुलगच चकमा देकर फरार हो गया। जबकि अन्य 7 दोषियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कोर्ट दोषियों को 24 नवंबर को सजा सुनाएगी। वहीं, सुनील डुलगच की गिरफ्तारी को लेकर देर रात तक पुलिस टीमों ने कई जगह दबिश दी लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
वर्ष 2017 में शहर की दुर्गा कालोनी में रहने वाले देवेंद्र और नई आबादी निवासी संजय उर्फ चवन्नी बाइक पर धारूहेड़ा चुंगी से पुरानी तहसील जा रहे थे। रास्ते में वाल्मीकि बस्ती निवासी सुनील डुलगच, योगेश उर्फ भोटा, तन्नू, अरुण के अतिरिक्त पवन, चेतन व सन्नी खड़े थे। इन लोगों ने संजय उर्फ चवन्नी तथा देवेंद्र पर गोली चला दी। फायरिंग से तो दोनों बाल-बाल बच गए लेकिन हमलावरों ने लोहे की रॉड व सरियों से हमला कर दिया । जिससे नई आबादी निवासी संजय उर्फ चवन्नी की मौत हो गई थी। इस मामले में सिटी पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। गुरुवार को चवन्नी मर्डर केस में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरताज बासवाना की कोर्ट में सुनवाई थी। कोर्ट में सभी आरोपी मौजूद थे। कोर्ट ने सभी 8 नामजद आरोपियों को हत्या का दोषी करार दिया। जिस समय कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया, उसी समय वाल्मीकि बस्ती निवासी आलू गैंग का सरगना कुख्यात बदमाश सुनील पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया।
आरोपी सुनील डुगलच को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं। आरोपी के खिलाफ के मामले दर्ज हैं। आरोपी को जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक।