फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   70% applications received so far for admission in graduation

Rewari News: स्नातक में दाखिले के लिए अबतक आए 70 फीसदी आवेदन

Sat, 07 Jun 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 07 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
70% applications received so far for admission in graduation
फोटो: 3कोसली स्थित राजकीय महाविद्यालय में बने हेल्प डेस्क से जानकारी लेते विद्यार्थी। संव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जून तक किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए अब 2 दिन शेष बचे हैं। अभी तक महाविद्यालयों में कुल 70 प्रतिशत आवेदन आए हैं। 10 जून को विद्यार्थी फार्म में संशोधन करवा सकेंगे।
महाविद्यालय स्तर पर 11 जून को विद्यार्थियों की सूची जारी की जाएगी। सूची के अनुसार महाविद्यालयों की ओर से गठित की गई कमेटी 15 जून तक विद्यार्थियों के दस्तावेज का सत्यापन करेगी। इसके बाद 16 जून को विद्यार्थियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

18 जून से विद्यार्थियों के दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिले के 11 सरकारी, 4 सरकारी सहायता प्राप्त और 3 स्वयं वित्तीय पोषित सहित 18 कॉलेजों में विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी कॉलेजों में सहायता केंद्र भी बनाए गए हैं। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी आवेदन से पहले हेल्प डेस्क पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
महाविद्यालयों के अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान विद्यार्थियों को कागजात की फोटो खींचकर उसे अपलोड करना होगा। इनमें पासपोर्ट साइज फोटो, आवेदक के हस्ताक्षर, 10वीं और 12वीं कक्षा की अंक तालिका, हरियाणा बोर्ड से बाहर के हैं तो माइग्रेशन सर्टिफिकेट, भारत स्काउट्स और गाइड, खेल प्रमाणपत्र, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग में हैं तो प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, कोई ईयर गैप है तो हलफनामा या प्रमाणपत्र आदि संलग्न करना होगा।
--
एनसीसी, एनएसएस प्रमाणपत्र संलग्न करने पर 10 अतिरिक्त अंक :
आवेदन के समय विद्यार्थी एनसीसी, एनएसएस प्रमाणपत्र संलग्न करता है तो उसे 10 अतिरिक्त अंक भी दिए जाएंगे। इसके अलावा यदि छात्र पर स्कूल स्तर का ही एनसीईआरटी से राष्ट्रीय प्रतिभा पुरस्कार, भारतीय स्काउट एवं गाइड प्रमाणपत्र, खेल प्रमाणपत्र, 12वीं कक्षा में मेरिट प्रमाणपत्र है, तो भी दाखिले के लिए 10 अंकों का लाभ मिल सकेगा।
--
स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले का यह है शेड्यूल
9 जून तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। 10 जून तक आवेदन फार्म में करा सकेंगे संशोधन। 11 जून को आवेदकों की सूची जारी होगी। 15 जून तक कमेटियों की ओर से दस्तावेजों की जांच होगी। 16 जून को पात्र आवेदकों की फाइनल सूची जारी होगी। 18 से 29 जून तक चलेंगे दाखिले के दो चरण। 18 जून को पहली प्रोविजनल और 19 जून को फाइनल मेरिट सूची जारी होगी। 20 से 23 जून तक फीस जमा होगी, 25 जून को दूसरी प्रोविजनल और 26 जून को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। 27 से 29 जून तक फीस जमा करवा सकेंगे।


वर्जन
महाविद्यालयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। कोसली स्थित राजकीय महाविद्यालय में अभी तक कुल 537 आवेदन आए हैं। दाखिला लेते समय सभी विद्यार्थियों को अपने अपडेट दस्तावेज अपलोड करवाने अनिवार्य हैं। - त्रिदेव, नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय कोसली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed