फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   18 thousand children fell ill, 80 thousand were examined

Rewari News: 18 हजार बच्चे बीमार, 80 हजार की हुई जांच

Fri, 28 Feb 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 28 Feb 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
18 thousand children fell ill, 80 thousand were examined
रेवाड़ी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 11 माह में करीब 80 हजार बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई है। इनमें 18 हजार बच्चों के स्वास्थ्य में कोई न कोई कमी देखने को मिली है। बच्चों में दांतों की बीमारी ज्यादा मिली है। दंत रोग से पीड़ित बच्चों की संख्या 7 हजार से अधिक है। इसके अलावा बच्चों की नजर भी कमजोर मिली है। गंभीर (सीवियर) एनिमिया भी पाया गया है। 500 बच्चों में खून की कमी पाई गई है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार खून की कमी बच्चों के शारीरिक विकास को प्रभावित करती है। मस्तिष्क पर भी असर पड़ता है। स्वस्थ बच्चों की तुलना में एनिमिया ग्रसित बच्चों की सीखने की क्षमता कम हो जाती है। वहीं, दांतों की बीमारी 7200 बच्चों में मिली है। किसी में पायरिया, दांतों में सड़न, हिलने व अन्य समस्या मिली है। ज्यादा बीमार बच्चों को सिविल अस्पताल में भी रेफर किया गया। इन बच्चों को डेंटल ओपीडी में देखा जाता है। वहीं, 4500 बच्चों में किसी में नजर कमजोर व किसी में दूर या नजदीक में कम दिखने की समस्या मिली। ऐसे बच्चों को चश्मे देने के अलावा आंखों को स्वस्थ रखने के टिप्स बताए जाते हैं।
विज्ञापन

सात टीमें कर रही हैं कार्य : स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 7 टीमों को लगाया हुआ है। 5 टीमें ब्लॉक में, एक शहर व एक कोसली में जांच कार्य संभालती हैं। ये टीमें सरकारी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की स्क्रीनिंग करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed