फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1.20 lakh quintal mustard and 30 thousand quintal wheat lifting is pending

Rewari News: 1.20 लाख क्विंटल सरसों और 30 हजार क्विंटल गेहूं की उठान बाकी

Thu, 01 May 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 01 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
1.20 lakh quintal mustard and 30 thousand quintal wheat lifting is pending
फोटो : 30रेवाड़ी अनाज मंडी में लगा फसल का ढेर। संवाद - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। जिले की तीन मंडियों में सरसों की खरीद एक मई और गेहूं की खरीद 15 मई तक होगी। फिलहाल मंडियों में सरसों की आवक धीमी गति से हो रही है जबकि गेहूं की आवक जोरों पर है। वहीं, मंडियों में 1.20 लाख क्विंटल सरसों और 30 हजार क्विंटल गेहूं की उठान बाकी।
जिले की मंडियों में अब तक कुल 55 हजार क्विंटल सरसों की आवक और 55 हजार क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। 1.20 लाख क्विंटल सरसों का उठान होना बाकी है। जबकि 3,25,840 क्विंटल गेहूं की आवक और 3,20,250 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। 30 हजार क्विंटल गेहूं का उठान होना बाकी है। उठान का कार्य रोजाना होने के बाद भी अनाज मंडियां सरसों और गेहूं से अटी पड़ी हैं। दो-तीन दिन बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है। विभाग ने आशंका जताई है कि अगर बारिश होती है तो काफी नुकसान हो सकता है, क्योंकि खुले में पड़ा सरसों और गेहूं को ढकने के लिए तिरपाल पर्याप्त मात्रा में नहीं है।
विज्ञापन

पिछली बार जब बारिश हुई थी तो सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा था। इसके बाद भी उठान प्रक्रिया में तेजी नहीं लाई गई है, जबकि उठान प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए डीसी अभिषेक मीणा ने निर्देश जारी किए हैं। मौजूदा समय में सरसों कम पहुंच रहा है, अब गेहूं की आवक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को समय से किया जाए भुगतान : डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने खरीद एजेंसियों को निर्देश दिया है कि किसानों की फसल का भुगतान समय से किया जाए, ताकि किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खरीद प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। लिफ्टिंग कार्य में तेजी लाई जाए ताकि मंडियों में जगह की कमी न हो और नई फसल की आवक बाधित न हो। खरीद एजेंसियों द्वारा स्टोरेज व्यवस्था को बेहतर ढंग से प्रबंधित किया जाए, जिससे खरीदी गई सरसों का सुरक्षित भंडारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed