फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   115 people donated blood in the camp

Rewari News: शिविर में 115 लोगों ने किया रक्तदान

Tue, 26 Aug 2025 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
115 people donated blood in the camp
रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाते रोटरी क्लब रेवाड़ी रॉयल्स के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। रोटरी क्लब रेवाड़ी रॉयल्स व बिजली कर्मचारी के संयुक्त तत्वावधान में झज्जर रोड बिजली बोर्ड कॉलोनी स्थित रेस्ट हाउस परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 115 लोगों ने रक्तदान किया। रोटरी क्लब रेवाड़ी रॉयल्स के जन संपर्क अधिकारी याद के सुगंध ने बताया कि एकत्रित रक्त गुरुग्राम के रोटरी ब्लड बैंक को दिया गया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर कंवर सिंह यादव की याद में उनकी तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर लगाया गया। उनकी पत्नी सुमित्रा देवी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थी। क्लब के प्रधान संजय डाटा ने बताया कि सभी को रक्तदान करना चाहिए। सभी रक्तदाताओं को अल्पाहार व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बरखा डाटा, नवीन अरोड़ा, याद सुगंध, प्रदीप नरूला, उमेश कटारिया, अमन गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed