फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   zomato delivery boy missing under suspicious circumstances

Panipat News: जोमेटो डिलीवरी ब्वॉय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
zomato delivery boy missing under suspicious circumstances
पानीपत। राज नगर से 30 नवंबर की दोपहर तीन बजे घर से जोमैटो डिलीवरी के लिए निकला डिलीवरी ब्वॉय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वह देर रात घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। एक नवंबर को मोबाइल लोकेशन ट्रेस कराई, लोकेशन ट्रेस करते हुए परिजन नहर किनारे पहुंचे, जहां पर डिलीवरी ब्वॉय की बाइक, फोन, बैग और कपड़े मिले लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद भाई ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत आठ मरला चौकी पुलिस को दी।
विज्ञापन

राज नगर निवासी ओम सिंह सिंह ने बताया कि उसका भाई देवेंद्र(35) पैन फुड फैक्टरी में सुपरवाइजर था। फैक्टरी के बाद वो जोमैटो कंपनी में बतौर डिलीवरी ब्वॉय काम करता है। 30 सितंबर को दोपहर तीन बजे वह डिलीवरी करने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वो घर नहीं लौटे। उसके भाई ने कॉल की लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। देवेंद्र के मोबाइल की लोकेशन लोकेशन ट्रेस कराई। लोकेशन बिंजौल नहर की मिली। यहां पहुंचने पर देवेंद्र की बाइक, जैकेट, मोबाइल , बैग मिला।
विज्ञापन

साढ़े सात बजे जोमैटो की आईडी बंद हुई, आखिरी कॉल 12 बजे आई-
भतीजे आकाश ने बताया कि उन्होंने चाचा का मोबाइल चेक किया तो उसमें जोमेटो की आईडी शाम साढ़े सात बजे ही बंद हो गई थी। उसके बाद रात 12 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई हुई है। जब उन्होंने उस नंबर पर कॉल कर संपर्क किया तो सामने वाले ने कहा कि बच्चों से गलती से कॉल लग गई थी। उन्हें शक है कि उनका चाचा खतरे है, उसकी तलाश की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से दिख रहे थे परेशान-
देवेंद्र शादीशुदा है, उसके दो बेटी है, जिनमें बड़ी बेटी परी(4) और छोटी तनवी(3) है। पत्नी शांति नौ माह की गर्भवती है। पत्नी का कहना है कि पति पिछले तीन दिन से परेशान चल रहे थे, उसने पूछने का प्रयास किया था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

वर्जन
पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार है, परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, वहीं कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है, जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।
- इंद्र सिंह, आठ मरला चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed