{"_id":"614e37ea8ebc3e0b4b4c9339","slug":"work-started-on-the-dilapidated-sanauli-road-panipat-news-knl843280175","type":"story","status":"publish","title_hn":"खस्ताहाल सनौली रोड पर काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खस्ताहाल सनौली रोड पर काम शुरू
विज्ञापन
पानीपत। मौके पर मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता,नगर निगम,पब्लिक हेल्थ, व पीडब्ल्यूडी क?
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। खस्ताहाल सनौली रोड की जिला प्रशासन ने सुध ली और अब इसके दिन बहुरने की उम्मीद है। निगम ने जेसीबी लगाकर शुक्रवार से नालों की सफाई का काम शुरू कर दिया। वहीं, दुकानों के सामने बने थड़े नालों की सफाई में मुख्य बाधा बन रहे हैं जिनको शनिवार से तोड़ा जाएगा। दुकानदार थड़ों के तोड़ने का विरोध न करें इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
इस रणनीति को लेकर शुक्रवार को नगर निगम, पब्लिक हेल्थ की सीवरेज विंग, पीडब्लयूडी, एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय दुकानदारों के साथ बैठक की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता भी मौजूद रहीं।
बैठक में फैसला लिया गया कि नगर निगम शनिवार से सनौली रोड पर बनी दुकानों के सामने के थड़ों को तोड़कर नाले की सफाई करवाएगा। जनस्वास्थ्य विभाग सड़क पर जमा गंदे पानी को अपनी सकर मशीन से निकालेगा। इसके बाद एनएचएआई के अंतर्गत रोड निर्माण का काम करने वाले जीआर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी दोबारा रोड बनाने का काम करेगी। बता दें कि सनौली रोड के हालात इतने खस्त हो चुके थे कि यहां सड़क कम और गड्ढ़े ज्यादा दिखाई दे रहे थे। इनमें पानी भरने से यहां रोज हादसे हो रहे थे। इसके चलते शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने रोड को जाम करते हुए सरकार और प्रशासन को पूरा विरोध किया और रोड जाम हो गया।
विज्ञापन
बैठक में मार्बल मार्केट के पदाधिकारी बोले कि वे इस कार्रवाई में अधिकारियों का सहयोग करेंगे, लेकिन इनकी मार्केट से आगे दूसरी मार्केट एसोसिएशन के लोग हैं। वे उनकी दुकानों के सामने से थड़े तोड़ने का काम होने देंगे या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है। इसे देखते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
इस दौरान मौके पर नगर निगम एक्सईएन प्रदीप कल्याण, मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र नरवाल, जेई अजय छौक्कर, पब्लिक हेल्थ एक्सईएन संजय शर्मा, एसडीओ हरविंद्र शर्मा, पीडब्ल्यूडी एसडीओ रामपाल और एनएचआई की ओर से सड़क मरम्मत देख रही कंपनी जीआर इंफ्रास्ट्रक्चर के अधिकारी समेत भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता भी मौजूद रही।
ये है समस्या, यूं निकालेंगे अधिकारी हल
सनौली रोड पर बबैल नाके से आगे धूप सिंह नगर से लेकर मार्बल मार्केट तक करीब 800 मीटर का रोड के दोनों तरफ नाले की सफाई न होने से यहां निकासी की समस्या है। इससे नालों की बजाए रोड पर पानी जमा हो जाता है। इससे सड़क ध्वस्त होने लगती है। अब नगर निगम इस दायरे में सड़क के दोनों तरफ की दुकानों के सामने के थड़ों को तोड़ने का काम करेगा। इसके बाद नालों की सफाई का काम करवाया जाएगा। इस काम के लिए दो जेसीबी मशीन लगाई जाएंगी। वहीं कॉलोनियों की निकासी भी इन्हीं नालों के माध्यम से करवाई जाएगी। निकासी की निर्बाध सप्लाई देने के बाद पब्ल्कि हेल्थ की सीवरेज विंग सड़क से बरसाती पानी को निकालेगी और जीआर कंपनी यहां दोबारा से रोड बनाएगी।
50 फीट तक के थड़ों से सफाई हुई अवरुद्ध
निगम अधिकारियों ने मौके का मुआयना करके देखा कि आगे के दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने 50 फीट तक लंबे थड़े बनाए हुए थे। इनके नीचे से सफाई करवाना असंभव कार्य लगा। सालों से सफाई न होने से नाले चोक हो चुके थे। अब इनकी सफाई का एकमात्र विकल्प थड़ों को तोड़ने का बचा है।
ड्रेन नंबर एक तक छोड़ा जाएगा पानी- एक्सईएन
नगर निगम के एक्सईएन प्रदीप कल्याण ने बताया कि मार्बल के व्यापारियों से भी आग्रह किया गया है कि वे प्रशासन को उचित कार्यवाही करने दें। उनका सहयोग करके अपनी अपनी दुकान के आगे नाले की सफाई होने दें तभी जल की निकासी हो पाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग अपना कार्य करना शुरू कर देगा, नालों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सारा पानी ड्रेन नंबर एक में छोड़ा जाएगा।

पानीपत। सनौली रोड के नालों की सफाई का काम हुआ शुरू।- फोटो : Panipat