फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman cheated of gold earrings on the pretext of relieving her suffering

Panipat News: कष्ट काटने का झांसा दे महिला से ठगी सोने की बालियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated of gold earrings on the pretext of relieving her suffering
पानीपत। जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास दो ठगों ने एक महिला से उसकी सोने की बालियां ठग ली। युवक ने महिला को अपनी बातों में उलझाया और उसके कष्ट दूर करने का झांसा देकर कानों की बालियां उतरवा ली। युवक अपने साथी के साथ महिला को गच्चा देकर यहां से फरार हो गया। महिला ने इसकी शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फरीदपुर गांव निवासी ईश्वर देवी ने बताया कि वह मजदूरी करती है। वह मंगलवार सुबह राधा स्वामी सत्संग भवन के पास गणपति फैक्टरी में जा रही थी। आरटीओस अस्पताल के पास एक उसे युवक मिला। वह युवक उसे बोला कि माता जी आप पर बहुत दुख हैं। कुछ देर बाद एक और व्यक्ति उसके पास आया। वह युवक पूछने लगा कि उसके पास कितने पैसे हैं। उसने कहा 30 रुपये है। फिर उस युवक ने उसे कहा कि वह कानों की बालियां उतारकर अपने पर्स में डाल ले और उसे मुट्ठी में बंद कर ले। वह उनकी बातों में आ गई और उसने बालियां पर्स में डाल ली। फिर उस युवक ने यहां कि यह पर्स इस व्यक्ति को पकड़ दे और 51 कदम चलकर वापस आओ। वह भगवान से उसके लिए दुआ करेगा। उसने पास खड़े व्यक्ति को पर्स पकड़ लिया। वह 51 कदम चलने लगी। जब वह 51 कदम चलकर वापस मुड़ी तो वह युवक व व्यक्ति वहां से फरार हो चुके थे। उसने दोनों की काफी तलाश की लेकिन उनका भेद नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed