{"_id":"6b0c3da03af5a5bf5f0ca888","slug":"wheat-sowing-gains-momentum-demand-for-fertilizer-also-rises-panipat-news-c-244-1-sknl1016-168437-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गेहूं की बिजाई ने पकड़ा जोर, खाद की मांग भी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गेहूं की बिजाई ने पकड़ा जोर, खाद की मांग भी बढ़ी
विज्ञापन
- धान का उठान पूरा करने में जुटे किसान, खेतों में गेहूं की बिजाई ने पकड़ी रफ्तार, जिले में 85 हजार हेक्टेयर में गेहूं बिजाई का अनुमान
- रबी सीजन में 42 हजार मीट्रिक टन यूरिया और 7700 मीट्रिक टन डीएपी की होती है खपत, कृषि विभाग का दावा- मांग से 25 फीसदी अधिक खाद उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिले में गेहूं की बिजाई का काम अंतिम चरण में पहुंचने लगा है। धान की कटाई लगभग पूरी होने के बाद किसान अब धान का उठान करवाने के साथ ही खेतों में गेहूं की बिजाई में जुटे हैं। कृषि अधिकारियों के अनुसार गेहूं की बिजाई के लिए 15 नवंबर तक का समय सबसे अनुकूल रहता है। इसके बाद किसानों को पछेती किस्मों की बिजाई करने की सलाह दी जाती है। जिले में गेहूं की बिजाई का सिलसिला अनुमानित 15 दिसंबर तक चलता है।
जिले में रबी सीजन के दौरान करीब 85 हजार हेक्टेयर में गेहूं, 3700 हेक्टेयर में सरसों, 7500 हेक्टेयर में गन्ना और करीब पांच हजार हेक्टेयर में अन्य फसलें उगाई जाती हैं। गेहूं की बिजाई के साथ ही खाद की मांग भी बढ़ गई है। जिले में रबी सीजन के दौरान करीब 42 हजार मीट्रिक टन यूरिया और 7700 मीट्रिक टन डीएपी की खपत होती है।
खपत से 25 फीसदी अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा
कृषि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। खपत के मुकाबले करीब 25 प्रतिशत अधिक खाद उपलब्ध रहती है। किसानों को जरूरत के अनुसार खाद मुहैया करवाने के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
बीज की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की सलाह
उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुहाड़ ने बताया कि किसानों को गेहूं की बिजाई के लिए निर्धारित समय और उपयुक्त किस्मों का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। 15 नवंबर के बाद पछेती किस्मों की बिजाई करना बेहतर रहता है। किसानों को बिजाई के दौरान प्रमाणित और अच्छी गुणवत्ता वाले बीज का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इससे फसल का अंकुरण बेहतर होगा और उत्पादन पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।