फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   trewals, agency, forniture house, chape

ट्रेवल्स एजेंसी, फर्नीचर हाउस पर छापे, हड़कंप

Tue, 28 Mar 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Tue, 28 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। बिजली निगम की टीम ने ईदगाह रोड सहित कई दुकानों और घरों में छापे मारे। इस दौरान एक ट्रेवल्स एजेंसी सहित तीन दुकानों पर बिजली चोरी मिली। कार्रवाई से दुकानदारों और क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार दुकान बंद करके भाग गए। टीम की कार्रवाई सोमवार देर शाम तक जारी रही।
शहरी क्षेत्र के अंतर्गत किला सब डिविजन के एसडीओ ललित अत्री को सूचना मिली कि किसान भवन मार्केट और ईदगाह रोड पर घरों के साथ कई दुकानों में बिजली चोरी हो रही है। इस पर एसडीओ ने पांच सदस्यीय टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापे मारने के निर्देश दिए। निगम की टीम ने पहला छापा किसान भवन के साथ लगती एक ट्रेवल्स एजेंसी पर छापा मारा। एसडीओ ने बताया कि ट्रेवल एजेंसी में लगे मीटर से पहले तार में कट लगाकर बिजली की सप्लाई अपने घर के साथ ही एक अन्य दुकान में दे रखी थी। ट्रेवल एजेंसी के साथ घर का चार किलोवाट और अन्य दुकान का एक किलोवाट का अतिरिक्त लोड का पर्चा निगम की टीम ने भर दिया। चंद कदम की दूरी पर एक फर्नीचर हाउस में टीम को दो किलोवाट का अतिरिक्त लोड मिला। इसका भी निगम ने चालान काट दिया। टीम ने चोरी पकड़ने की वीडियोग्राफी भी की। बिजली निगम की टीम की कार्रवाई से किसान भवन और ईदगाह रोड पर हड़कंप मच गया। टीम में एसडीओ ललित अत्री के साथ जेई राय सिंह, जेई राजकुमार, जेई वीरेंद्र और लाइनमैन कटार सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम टीम गठित कर किसान भवन और ईदगाह रोड पर छापे मारे हैं। दो स्थानों पर चोरी पकड़ी है। इन पर जुर्माना लगाया है। जुर्माना न भरने पर केस भी दर्ज हो सकता है। निगम की चोरी पकड़ने की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललित अत्री, एसडीओ, किला सब डिविजन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed