फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The team reached to stop the child marriage, the groom ran away

बाल विवाह रुकवाने पहुंची टीम, भागा दूल्हा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
The team reached to stop the child marriage, the groom ran away
पानीपत। देशराज कॉलोनी में बाल विवाह की सूचना पर प्रोटेक्शन अधिकारी अपनी टीम के साथ पहुंची तो दूल्हा मंडल छोड़कर भाग निकला। टीम दुल्हन को लेकर कार्यालय पहुंची और वहीं पर दूल्हे को बुलाया गया गया। दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि दुल्हन की उम्र 17 और दूल्हे की 25 वर्ष है। इसके बाद शादी पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को सुबह उन्हें बाल विवाह की सूचना मिली। वह अपनी टीम के साथ देशराज कॉलोनी में पहुंचे। जहां पर बारात पहुंच चुकी थी। दूल्हा उन्हें देखते ही ही मंडप को छोड़कर भाग गया। आयु प्रमाणपत्र मांगने पर लड़की के परिवार वालों ने उसकी उम्र 18 वर्ष बताई, लेकिन उसकी मार्कशीट के हिसाब से वह 17 वर्ष की मिली। इसके बाद वह लड़की को अपने साथ कार्यालय में लेकर पहुंचे। वहीं पर फोन कर दूल्हे को बुलाया।
विज्ञापन

काउंसलिंग हुई तो लड़की के पिता ने बताया कि उसे सांस की बीमारी है और मरने से पहले इकलौती बेटी की डोली उठना देखना चाहता था, इसलिए शादी करा रहा था। उधर, तहसील कैंप क्षेत्र निवासी दूल्हे ने बताया कि उसके माता-पिता का तलाक हो गया था। भाई-पिता के साथ रहते हैं। जबकि मां के घर उनका आना जाना है। उनकी मां ने उनके लिए यह रिश्ता देखा था, उसे नहीं पता था कि लड़की की आयु नाबालिग है, अगर पता होता तो वह शादी नहीं करता। हालांकि वह मंडप से भागा क्यों, इसका कोई जवाब नहीं दे सका। इसके बाद दोनों पक्ष ने वीरवार का समय लिया है, फिलहाल शादी पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराणा में हो रही नाबालिग की शादी रुकवाई
अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि छह जुलाई को सूचना के आधार पर उनकी टीम महराणा पहुंची तो घरौंडा के गांव मलिकपुर बारात आ चुकी थी। उन्होंने लड़की के दस्तावेज मांगे तो उन्होंने पहले टाल-मटोल की फिर आयु प्रमाण पत्र दिखाने पर लड़की की आयु 15 वर्ष मिली। उन्होंने तुरंत प्रभाव से शादी पर रोक लगाई और दोनों को कार्यालय लेकर पहुंचीं। जहां पर काउंसलिंग में लड़की की मां ने बताया कि उसकी दूसरी शादी हुई है। जबकि 15 वर्षीय बेटी पहले पति से है। उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है, जिस वजह वह लड़की शादी कर रहे थे। उधर, लड़के पक्ष से परिवार ने कहा कि लड़के के पिता की 14 साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी मां की मानसिक हालत ठीक नहीं है। परिवार में लड़की आने पर घरेलू कार्य में मदद मिलेगी, यह सोचकर वह शादी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed