Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Subhash Kuhad once again entrusted with the responsibility of BJP Kisan Morcha District President

Panipat News: सुभाष कुहाड़ को फिर मिली भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Subhash Kuhad once again entrusted with the responsibility of BJP Kisan Morcha District President
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष कुहाड़।
-दूसरी बार बने भाजपा किसान मोर्चा जिला पानीपत के अध्यक्ष
विज्ञापन

-कार्यकर्ताओं और किसान वर्ग में खुशी की लहर
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। भाजपा किसान मोर्चा में सुभाष कुहाड़ को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें दूसरी बार भाजपा किसान मोर्चा जिला पानीपत का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। उनकी पुनर्नियुक्ति की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और किसान वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई।
सुभाष कुहाड़ ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क स्थापित किया और उनकी समस्याओं को प्रशासन व सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के साथ उन्होंने किसान वर्ग को पार्टी से जोड़ने का भी कार्य किया।
विज्ञापन

दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर सुभाष कुहाड़ ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। किसानों की हर समस्या और उनकी आवाज को सरकार तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और उनकी समस्याओं का समाधान करवाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed