फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Son's left hand, father dies after falling from ladder

बेटे के हाथ से छूटा हाथ, सीढ़ी से गिरने से पिता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Son's left hand, father dies after falling from ladder
समालखा। महावीर कॉलोनी में एक व्यक्ति की सीढ़ी से गिरने से मौत हो गई। वह अपने बेटे का हाथ पकड़कर सीढ़ी से छत पर जा रहे थे। बेटे का हाथ छूटने के कारण वह फर्श पर आ गिरा। गर्दन में चोट के कारण पिता की मौके पर ही मौत हो गई। समालखा थाने की पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

महावीर कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने बताया कि उनके पड़ोस में वसीम (55) पुत्र फरमान रहते थे। वसीम मूल रूप से यूपी के गोरखपुर के रहने वाले थे। उनकी पत्नी गुलफ्शा अपने दो बेटों के साथ तीन माह पहले पैतृक गांव चली गई थीं। यहां वसीम अपने बेटे शाहरुख के साथ रह रहे थे। मंगलवार रात को वे सभी क्वार्टरों की छत पर सो रहे थे। छत पर शाहरुख भी सो रहा था। रात 11 बजे वसीम ने छत पर आने के लिए अपने बेटे शाहरुख को आवाज लगाई। वसीम सीढ़ी से छत पर आने लगा। शाहरुख ने छत से पिता वसीम का हाथ पकड़ा था। जब वह लगभग छत के पास पहुंच गए तो अचानक शाहरुख के हाथ से पिता वसीम का हाथ छूट गया और वह नीचे फर्श पर जा गिरे। परिजन उन्हें लेकर पानीपत सिविल अस्पताल गए, जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed