फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Son missing for four months with borrowed money, owner is torturing relatives

बेटा उधार रुपये लेकर चार माह से लापता, मालिक परिजनों को दे रहा यातनाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Son missing for four months with borrowed money, owner is torturing relatives
पानीपत। जगदीश कॉलोनी निवासी एक युवक मालिक से उधार रुपये लेकर लापता हो गया। जिसका खामियाजा परिवार को पिछले चार माह से भुगतना पड़ रहा है। मालिक परिवार को प्रताड़ित कर रहा है, अंत में अब परेशान होकर परिवार ने आरोपी मालिक के खिलाफ किला थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

कुटानी रोड जगदीश कॉलोनी निवासी मेताब पत्नी असलम ने बताया कि उसके बेटे सरताज ने जोगिंद्र से रुपये उधार ले रखे हैं। चार माह से बेटा गायब है, लेकिन जोगिंद्र उनके घर पर आकर मारपीट करता है। परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करता है। आरोप है कि जोगिंद्र ने उन्हें धमकी दी कि जल्द रुपये नहीं लौटाए तो वह उनकी बेटी का अपहरण कर ले जाएगा। उससे काम कराकर अपने रुपये की वसूली करेगा। किला थाना पुलिस ने आरोपी जोगिंद्र के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed