{"_id":"5f29bac38ebc3e3cc352c63a","slug":"someone-is-depositing-money-in-the-account-someone-withdrawing-panipat-news-knl39701355","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते में रुपये जमा कोई करा रहा, निकाल कोई रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते में रुपये जमा कोई करा रहा, निकाल कोई रहा
विज्ञापन
तहसील कैंप एरिया में खुले पंजाब नेशनल बैंक के कर्मियों की बड़ी लापरवाही आई। बैंक कर्मियों ने एक ही नंबर से अलग-अलग दपंती के खाते खोल दिए। अब एक दंपती अपने खाते में रकम जमा कराता था और दूसरा दंपती अपने पैसे समझकर निकासी कर रहा था। इस दौरान रकम जमा करा रहा दंपती जब पैसे निकालते आया तो रकम ही नहीं होने पर पूरा मामला खुला। उन्होंने बैंक मैनेजर से इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद दंपती ने बैंक और रकम निकालकर ले गए दंपती के खिलाफ शिकायत दी है।
वधावा राम कालोनी निवासी पुष्पा पत्नी नरेश ने बताया कि उन्होंने 2014 में तहसील कैंप स्थित पंजाब नेशनल बैंक में अपना खाता खुलवाया था। जिसमें उन्होंने अपनी ननंद सुदेश का नंबर दिया था। फोन चोरी होने की वजह से उनके पास कोई मैसेज नहीं आते थे। उन्होंने बैंक में कई बार पैसे डलवाए, लेकिन लॉकडाउन में पैसों की जरूरत पड़ने पर वह बैंक से पैसे निकलवाने गई तो खाता खाली मिला। उन्होंने अकाउंट चेक कराया तो पता चला कि पुष्पा पत्नी नरेश निवासी वधावा राम कालोनी के नाम से एक दूसरा खाता भी खुला हुआ है, जिसका अकाउंट नंबर भी एक ही है। दोनों का अकाउंट नंबर एक होने की वजह से दूसरे दंपती ने पैसे निकाल लिए। जिसके बाद उन्होंने बैंक की मैनेजर नीति सिंह से शिकायत की। उन्होंने खाता चेक कराने का आश्वासन दिया, लेकिन पांच माह बीत जाने के बावजूद भी बैंक ने कोई कार्रवाई नहीं की।
लॉकडाउन में प्रधानमंत्री द्वारा डाले गए 500 रुपये निकलवाने आई तो हुआ खुलासा
लॉकडाउन में प्रधानमंत्री ने महिलाओं के जन धन योजना के खाते से तीन माह तक 500-500 रुपये प्रतिमाह देने की स्कीम चलाई थी। सभी के खाते में मार्च माह के 500 रुपये आ गए थे। वहीं जब वह अपने पैसे निकलवाने बैंक में पहुंची तो पता चला कि उनके खाते से यह पैसे निकल चुके है। इन पैसों के अलावा उसके खाते से 2500 रुपये और निकाले गए है। दंपती कुल 3000 हजार रुपये निकाल कर ले गया है।
विज्ञापन
वर्जन
उनके संज्ञान में अभी मामला आया है, दंपती ने अभी उन्हें शिकायत दी है। गलती किस स्तर पर हुई है, इसकी जांच कराई जाएगी।
- नीतू सिंह, मुख्य प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, तहसील कैंप