फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six apprehended in Manmohan Nagar firing incident; three have prior criminal records.

Panipat News: मनमोहन नगर फायरिंग में छह काबू , तीन का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Six apprehended in Manmohan Nagar firing incident; three have prior criminal records.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। मनमोहन नगर में जानलेवा हमला करने के लिए फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल, दो कारतूस और थार गाड़ी बरामद हुई है।
गिरफ्तार आरोपियों में तीन के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। डीएसपी मुकेश कुमार ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में बताया कि सीआईए-2 प्रभारी अनिल की टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर मंगलवार देर शाम बरसत रोड से छहों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इनमें अभिनव उर्फ फौजी निवासी धूप सिंह नगर, आशु निवासी सैनी कॉलोनी, आकाश और आसिफ निवासी भारत नगर, साहिल निवासी किशनपुरा तथा रोहित निवासी पसीना खुर्द शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीने के विरोध पर रंजिश का आरोप : मनमोहन नगर निवासी मुशाहिद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में आरोपी रोहित का फाइनेंस कार्यालय है। आरोप है कि वहां कुछ युवक शराब पीते थे और महिलाओं पर फब्तियां कसते थे। इसका विरोध करने पर रोहित उससे रंजिश रखने लगा। शिकायत के अनुसार, छह अक्तूबर को रोहित ने मुशाहिद को बातचीत के लिए कार्यालय बुलाया। वहां अभिनव, दीपक सरपंच, अनुभव, वीरू व अन्य साथियों ने उसके और उसके दोस्त अफसर के साथ मारपीट की।
मुशाहिद के अनुसार, इसके बाद शाम करीब पांच बजे आरोपी बाइकों और गाड़ियों में हथियार लेकर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। दोनों ने घर में छिपकर अपनी जान बचाई।


अभिनव पर चार, साहिल पर तीन मामले
डीएसपी ने बताया कि अभिनव के खिलाफ मारपीट के चार, साहिल के खिलाफ तीन और आशु के खिलाफ एक प्राथमिकी पहले से दर्ज है। पुलिस रिमांड के दौरान फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और अन्य हथियारों की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed