फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Second accused arrested for snatching woman's chain

महिला की चेन झपटने वाला दूसरा आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested for snatching woman's chain
पानीपत। सेक्टर 18 स्थित पार्क में सैर कर रही महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दूसरे आरोपी शामली के झिंझाना निवासी केसर को सीआईए-1 ने गिरफ्तार कर लिया है। चार दिन के रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से 30 हजार रुपये बरामद की गई और उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि पानीपत जेल में बंद स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी चंद्र निवासी लुधियाना पंजाब को गत दिनों पहले जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपी चंद्र ने अपने साथी केसर के साथ मिलकर जून में पानीपत के गणेश नगर में स्कूटी सवार युवक से चेन झपटने की वारदात में कबूलनामा किया था। आरोपियों ने चेन को सुभाष निवासी झिंझाना शामली यूपी को 50 हजार रुपये में बेचकर 30 हजार रुपये नकद और 20 हजार की उधार की थी। आरोपी चंद्र की निशानदेही पर पुलिस टीम ने सुभाष को यूपी के झिंझाना से गिरफ्तार कर आरोपी सुभाष के कब्जे से 20 हजार रुपये और आरोपी चंद्र के कब्जे से बचे 15 हजार रुपये बरामद कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

सनौली यमुना पुलिस से दूसरे आरोपी को किया गया काबू
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया वारदात में शामिल दूसरे आरोपी केसर को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी, सीआईए-वन पुलिस की टीम ने आरोपी को गत मंगलवार शाम सनौली यमुना पुल के पास से काबू कर न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी वारदात को कबूल लिया। केसर के हिस्से में चेन बेचकर आई राशि में से बची 30 हजार रुपये की नगदी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने इन वारदातों को दिया था अंजाम-
1. आरोपियों ने 23 जून की शाम गणेश नगर में स्कूटी से घर जा रहे सैनी कालोनी निवासी राहुल के गले से सोने की चेन झपटने की वारदात को अंजाम दिया था। जिस मामले में किला थाना में रिपोर्ट दर्ज है।

2. आरोपियों ने 11 अगस्त को सेक्टर-18 में सुबह की सैर पर निकली सेक्टर-18 निवासी संतोष पत्नी उदय सिंह के गले से सोने की चेन झपटने की वारदात को अंजाम दिया था। संतोष की शिकायत पर थाना सेक्टर 13-17 में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed