फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Samples for 120 including 48 children

48 बच्चों समेत 120 के लिए सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Samples for 120 including 48 children
पानीपत। सीरो सर्वे के दौरान नौल्था क्षेत्र में सैंपल लेते हुए । - फोटो : Panipat
जिले में तीसरा सीरो लॉजिकल सर्वे बुधवार को शुरू हो गया। बुधवार को तीन कलस्टर से 120 सैंपल लिए गए हैं। इनमें 72 सैंपल 18 से अधिक आयु वाले व्यक्तियों के व 48 सैंपल 18 से कम आयु वालों के लिए गए हैं। वीरवार को विभाग की 20 टीमें फील्ड में उतरेंगी। शनिवार तक यह सर्वे किया जाएगा। यह सैंपल पंचकूला लैब में भेजे जाएंगे, वहां से इनका परिणाम आएगा।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने नौल्था पीएचसी, बापौली व ददलाना सीएचसी के क्षेत्रों से 120 लोगों के सैंपल लिए हैं। 20 टीमें जिले भर से कुल 2 हजार लोगों के सैंपल लेंगी। 1200 सैंपल 18 से अधिक आयु वाले लोगों के लिए जाएंगे। 120 सैंपल 6-10 साल की आयु वाले बच्चों के व 680 सैंपल 10-17 साल तक की आयु वाले बच्चों के लिए जाएंगे।
विज्ञापन

क्यों होता है सीरो लॉजिकल सर्वे
सीरो लॉजिकल सर्वे के दौरान रेंडमली लोगों के कोरोना के सैंपल लिए जाते हैं। टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर अलग-अलग वर्ग के लोगों के सैंपल लेती है। सर्वे में यह देखा जाता है कि कितने प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी बन चुकी है। कितने प्रतिशत ऐसे लोग हैं जो कोरोना से संक्रमित होकर खुद ब खुद ठीक हो चुके हैं, जिन्होंने कोरोना की जांच नहीं करवाई है। इससे पहले भी दो सर्वे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में 14 और ग्रामीण क्षेत्र के 23 प्रतिशत लोगों में मिली थी एंटीबॉडी
2020 में जुलाई व अक्तूबर में दो बार सीरो लॉजिकल सर्वे किया गया था। सर्वे के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में 23 प्रतिशत, जबकि शहरी क्षेत्रों में 14 प्रतिशत लोग ऐसे मिले थे जिनमें एंटीबॉडी विकसित हो चुकी थी। अब कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा है। अब यह आंकड़ा काफी बढ़ने की उम्मीद है।
बच्चों की सैंपलिंग पर फोकस
वैज्ञानिकों के अनुसार कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को अधिक प्रभावित कर सकती है। इसलिए विभाग ने इस बार 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों पर अधिक ध्यान दिया है। विभाग 800 बच्चों के सैंपल इकट्ठे करेगा।

यह पूछे जाएंगे सवाल
क्या आपको मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर रोग है।
आप क्या व्यवसाय करते हैं।
किसी कोरोना संक्रमित से संपर्क में रहे हैं।
आपके परिवार में कितने सदस्य, किस आयु के हैं।
आप पिछले 30 दिनों में किसी दूसरे शहर तो नहीं गए।
कोई बाहरी व्यक्ति घर में आकर 15 मिनट से अधिक रहा।
एक माह के अंतराल में हुई कोई बीमारी।
बुधवार को तीन टीमें सीरो लॉजिकल सर्वे के लिए फील्ड में उतरी हैं। वीरवार को 20 टीमें उतरेंगी। 2 हजार लोगों के सैंपल लिए जाने हैं। इन सैंपल की रिपोर्ट मुख्यालय से जारी होगी।
-डॉ. ललित वर्मा, नोडल अधिकारी, सीरो लॉजिकल सर्वे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed