फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rashmi is carving out the talent of daughters

बेटियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा को तराश रही हैं संस्कृत अध्यापिका रश्मि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rashmi is carving out the talent of daughters
पानीपत। जिले के गांव मतलौडा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत संस्कृत अध्यापिका रश्मि अपने विषय को रुचिकर तरीके से पढ़ाने के साथ-साथ छात्राओं को सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी निपुण बना रही हैं। इनके मार्गदर्शन में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मतलौडा की छात्राओं ने खंड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक अपनी प्रतिभा के बलबूते पुरस्कार जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। संस्कृत अध्यापिका रश्मि शिक्षण कार्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक विधाओं में बेटियों को सबल बना रही हैं। स्वयं नृत्य में रुचि रखने वाली संस्कृत अध्यापिका रश्मि के नेतृत्व व मार्गदर्शन में छात्राओं ने अनेक मंचों पर अपनी नृत्य कला से शाबाशी प्राप्त की है।
विज्ञापन

अपने प्रदेश की सभ्यता व संस्कृति से लगाव व जुड़ाव ने खींचा
संस्कृत अध्यापिका रश्मि ने बताया कि अपने प्रदेश हरियाणा की सभ्यता व संस्कृति के प्रति लगाव और जुड़ाव के कारण ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रुचि बढ़ी। उन्होंने बताया कि बेटियों को बेहतर मंच व मार्गदर्शन देते हुए उनकी छुपी हुई प्रतिभा को तराशने के लिए प्रयास शुरू किए। प्रारंभ में कुछ कठिनाइयों जरूर आई, लेकिन दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहे, जिसके परिणाम स्वरूप विद्यालय में छात्राओं की रुचि इतनी बढ़ी। इससे किसी भी कार्यक्रम से पहले उनका चयन करना मुश्किल हो गया। छात्राओं को हरियाणवी लोकगीत, नृत्य और पारंपरिक वेशभूषा के साथ-साथ गहनों से रूबरू करवाने का प्रयास किया जाता है ताकि हम अपनी संस्कृति को संजो सके।
विज्ञापन

इनके मार्गदर्शन में यहां मिल चुका है बेटियों को पुरस्कार और सम्मान
- एससीईआरटी गुरुग्राम की ओर से आयोजित युवा संसद प्रतियोगिता में वर्ष में राज्यभर में प्रथम पुरस्कार।
- स्तनपान जागरूकता नाटक प्रतियोगिता में राज्य में प्रथम स्थान जीतने पर महामहिम राज्यपाल से पुरस्कृत।
- कानूनी साक्षरता कार्यक्रम में विगत चार वर्षों से निरंतर निबंध, कविता, पेंटिंग, स्लोगन प्रतियोगिताओं में जिला और मंडल स्तर पर प्रथम व द्वितीय पुरस्कार।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में जिलास्तर पर प्रतिवर्ष विभिन्न विधाओं में जिलास्तर पर प्रथम पुरस्कार और निबंध प्रतियोगिता में वर्ष 2019 में राज्य स्तर पर तृतीय पुरस्कार।
- वर्ष 2018, 2019 और 2021 में निरंतर सांस्कृतिक उत्सव में समूह नृत्य में प्रथम पुरस्कार।
- स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट समूह नृत्य प्रस्तुति पर द्वितीय पुरस्कार जीतने पर जिला प्रशासन पानीपत की ओर से प्रशस्ति पत्र।
- सुंदर समूह नृत्य प्रस्तुति पर राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल इसराना से नकद पुरस्कार और ट्रॉफी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed