फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Priya's delivery, Usha's papers prepared

Panipat News: प्रिया का हुआ प्रसव, उषा के बनाए कागजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Priya's delivery, Usha's papers prepared
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




पानीपत। अंसल सिटी स्थित निजी अस्पताल में एक प्रसूता के बच्चे को किसी को बेचने के मामले में नया मोड़ आ गया है। अंसल स्थित निजी अस्पताल में डिलीवरी प्रिया की हुई थी लेकिन कागज उषा के नाम के तैयार किए गए। प्रिया के बच्चे को उषा को दे दिया गया। उषा का कहना है कि प्रिया ने उसे बच्चा दिया है। पुलिस ने दिल्ली से उस महिला को बुलाकर बच्चे को बरामद कर महिला को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वधावाराम कॉलोनी निवासी प्रिया पत्नी शैलेंद्र ने बताया कि उसे मोना शर्मा नाम की मिली थी। उसने उसे कहा कि वह उसकी डिलीवरी अंसल स्थित एक निजी अस्पताल में करवा देगी। मोना शर्मा तीन अप्रैल को उसे निजी अस्पताल में ले गई। यहां उसने लड़के को जन्म दिया। डॉक्टर ने उसकी आंखों के सामने बच्चे की जांच की थी। बच्चा जन्म के बाद ही रोने लगा था। बच्चा बिल्कुल था। इसके बाद उसको होश नहीं रहा।
विज्ञापन

चार अप्रैल को उसको होश आया तो उसने डॉक्टर से अपनी डिलीवरी के कागज मांगे। डॉक्टर ने उसको कागज दे दिए। डॉक्टर ने उसे कहा कि उसके बच्चे की मौत हो गई। उसको जो कागजात दिए उसमें उसका नाम उषा पत्नी नवीन कुमार निवासी पटेल नगर, दिल्ली लिखा हुआ था। मोना शर्मा नाम की महिला ने डॉक्टर के साथ मिलकर उसके बच्चे को किसी को दे दिया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि फिलहाल महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल की कार्यप्रणाली की जांच की जारी है। बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया गया है।


महिला ने अपनी मर्जी से दिया बच्चा : उषा
दिल्ली के पटेल नगर निवासी उषा ने बताया कि प्रिया ने अपनी मर्जी से अपना बच्चा उसे दिया था। प्रिया ने उसे कहा था कि वह पांच बच्चों की मां है। उसका पति अब उसके साथ नहीं रहता । इसलिए वह इस बच्चे को नहीं पात सकती। उसने अपनी मर्जी से बच्चा दिया था। उसके पति के दोस्त की पत्नी मीना शर्मा ने बच्चे को दिलाया था। अब प्रिया अपनी बात से पलट रही है।


निजी अस्पताल पर यह उठे सवाल

तीन अप्रैल को प्रिया अस्पताल में दाखिल हुई लेकिन उसके कागज तैयार नहीं किए गए। अल्ट्रासाउंड प्रिया का हुआ लेकिन वह फाइल उषा पत्नी शैलेंद्र निवासी पटेल नगर, दिल्ली के नाम से बनी। प्रिया के कागज ही नहीं बनाए गए। यहा उषा को दाखिल दिखाया जा रहा था, ताकि उसे कानूनी रूप से बच्चे की मां दिखाया जा सके। अस्पताल कर्मियों ने प्रिया को बच्चा सौंपने की बजाय उषा को सौंपा। इन सब पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed