Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Potholes on the roads, broken dividers; not even any white markings.

Panipat News: सड़कों पर गड्ढे, टूटे डिवाइडर<bha>;</bha> सफेद पट्टी भी नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the roads, broken dividers; not even any white markings.
जीटी रोड पर निर्माण कर छोड़ी सड़क। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कें इन दिनों खामियों और अव्यवस्थाओं के कारण वाहन चालकों के लिए जोखिम से भरी हैं। गड्ढे, टूटे डिवाइडर, सड़क से ऊपर उठे सीवर के ढक्कन और कई मार्गों पर सफेद पट्टी का अभाव आम लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। सर्दियों में कोहरे और धुंध के कारण दृश्यता कम होने पर इन खामियों से हादसों का खतरा और बढ़ सकता है।
शहर के प्रमुख मार्गों की स्थिति देखें तो जीटी रोड पर निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही बरतने की शिकायतें सामने आ रही हैं। निर्माण कार्य के चलते कई स्थानों पर सड़क की स्थिति खतरनाक है। इसके अलावा मलिक पेट्रोल पंप से चांदनी बाग थाने तक जीटी रोड कई जगह से टूटी हुई है। रात के समय अंधेरे में सड़क के गड्ढे वाहन चालकों के लिए जोखिम बने हुए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-24 निवासी अश्वनी शर्मा ने बताया कि बबैल नाके से सेक्टर-29 जीटी रोड तक जाने वाले बाईपास पर भी कई जगह सड़क टूटी हुई है। इस मार्ग पर सफेद पट्टी नहीं होने से रात और धुंध के दौरान सड़क के किनारे और गति अवरोधक (ब्रेकर) पहचानना मुश्किल हो जाता है। कई जगह ब्रेकर पर वाहन उछल जाते हैं। वाहन चालक हरदीप और चमकौर ने बताया कि यदि समय रहते सड़कों की मरम्मत, डिवाइडरों की दुरुस्ती और सफेद पट्टी लगाने का काम पूरा नहीं हुआ तो घने कोहरे के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असंध रोड और गोहाना रोड की हालत भी चिंताजनक
बिंझौल गांव निवासी रमेश और कृष्ण ने बताया कि असंध रोड और गोहाना रोड की हालत भी चिंताजनक है। दोनों मार्गों पर कई जगह डिवाइडर टूटे हुए हैं और सड़क पर गड्ढे बने हैं। कई स्थानों पर सीवर के ढक्कन सड़क के स्तर से ऊपर उठे हुए हैं। इससे वाहनों के अचानक टकराने और संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है।


शहर की सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। धुंध के दिनों में वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी काम किए जाएंगे। शहर की मुख्य और अन्य सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाई जाएंगी। -कोमल सैनी, मेयर, नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed