फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pillars and trees fell in rain with strong wind

Panipat News: तेज हवा संग बारिश में गिरे खंभे और पेड़

Sat, 20 Apr 2024 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 20 Apr 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Pillars and trees fell in rain with strong wind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा/इसराना। गेहूं के सीजन में मौसम ने एक फिर करवट ली। तेज हवा के साथ शुक्रवार दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। मतलौडा व इसराना के क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इसराना क्षेत्र में हल्की ओलावृष्टि हुई। खेतों में दर्जनों पेड़ और बिजली के खंभे टूट गए। मंडियों में करीब चार लाख कट्टे बारिश में भीग गए। वहीं खेतों में गेहूं कटाई का कार्य थम गया है। मंडियों में भी गेहूं खरीद का कार्य बंद हो गया है।
पिछले कई दिनों से आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। वीरवार शाम को हल्की बूंदाबांदी के बाद आसमान साफ हो गया था। शुक्रवार दोपहर बाद एक बार फिर बादल छा गए। शाम करीब चार बजे तेज हवा के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक हल्की बारिश चलती रही। किसानों ने मतलौडा मंडी में तिरपाल से गेहूं काे ढकने का प्रयास किया। हवा चलने से जोशी, मतलौडा समेत कई क्षेत्रों में पेड़ और खंभे गिर गए।
विज्ञापन

इससे बिजली व्यवस्था भी देर शाम तक ठप रही। किसानों ने खेतों में फसल पर गिरे पेड़ों को हटाया। वहीं मंडियों में करीब चार लाख कट्टे गेहूं के भीग गए। इसके साथ खेतों में गेहूं कटाई का कार्य ठप हो गया। किसानों को अब शनिवार के मौसम पर निर्भर होना पड़ेगा। मौसम विशेषज्ञों ने हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूठर और मांडी के नजदीक हल्की ओलावृष्टि
इसराना के पूठर व मांडी गांव के आसपास शुक्रवार शाम को हल्की ओलावृष्टि हुई। इसके बाद क्षेत्र में गेहूं कटाई का कार्य बंद हो गया। साथ ही किसानों के थ्रेसर भी बंद हो गए। थ्रेसर चलाने के लिए एक दिन और लगेगा। पूठर निवासी किसान ऋषिपाल और राजबीर ने बताया कि इस बार गेहूं कटाई के दिनों में मौसम लगातार बदल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed