{"_id":"6b058300f1389b21780ebb1c","slug":"on-the-occasion-of-guru-parv-panipat-news-c-244-1-pnp1007-168130-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गुरु पर्व पर दुख भंजन दरबार में सजा दीवान, भंडारे में लंगर खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गुरु पर्व पर दुख भंजन दरबार में सजा दीवान, भंडारे में लंगर खाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। तहसील कैंप स्थित दुख भंजन दरबार में गुरु नानक देव का प्रकट उत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दरबार में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धालुओं के भव्य संकीर्तन से हुई। गुरु महिमा के भजनों पर संगत भाव-विभोर होकर झूम उठी और गुरु चरणों में हाजिरी लगाई। साध-संगत को प्रवचनों से निहाल किया।
गुरु गद्दी नशीन संत आनंद प्रकाश महाराज ने प्रकट उत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य प्रभु सिमरन, सत्य के मार्ग पर चलना, आपसी प्रेम, भाईचारा और मानवता की सेवा करना है। गुरु नानक देव ने भेदभाव से ऊपर उठकर समानता व एकता का संदेश दिया, जो आज भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने संगत को गुरु वाणी के मार्ग पर चलने और जरूरतमंदों की सेवा करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के समापन पर दरबार द्वारा साध-संगत के लिए विशाल भंडारा लगाया गया। इसमें मक्की की रोटी, सरसों का साग, जलेबी, पकौड़े और पाव भाजी सहित अनेक व्यंजनों का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।