फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   NAPA union employees demonstrated at CM's residence regarding pending demands

पानीपत: लंबित मांगों को लेकर नपा संघ कर्मचारियों ने किया सीएम आवास पर प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
NAPA union employees demonstrated at CM's residence regarding pending demands
पानीपत। फायर बिग्रेड कर्मी व नगरपालिका कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Panipat
पानीपत। अपनी लंबित मांगों के लिए नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम और दमकल केंद्र के सैकड़ों कर्मचारियों ने रविवार को पानीपत में और करनाल में सीएम आवास पर विरोध प्रदर्शन किया। पहले ये प्रदर्शन जिला प्रधान सुभाष चंडालिया की अध्यक्षता में सुबह पानीपत में 10:00 बजे लाल बत्ती फायर स्टेशन पर किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी कर्मचारी करनाल में सीएम आवास की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि ये प्रदर्शन 29 अक्तूबर 2022 को हुए समझौते को लागू न करने और हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के अग्निशमन विभाग को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विलय करने के विरोध में किया गया है। प्रदर्शन के दौरान नगर निगम जिला प्रधान सुभाष चंडालिया और दमकल केंद्र प्रधान रणवीर नांदल ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा अग्निशमन विभाग को विलय करने के विरोध में 18 से 29 अक्तूबर 2022 तक 11 दिन की हड़ताल की थी। जिसमें 29 अक्तूबर 2022 को संघ की हरियाणा सरकार के साथ जायज मांगों को लेकर सहमति भी हुई थी। सरकार इन मांगों को लागू करने की बजाए विभाग को विलय कर कर्मचारियों का रोजगार खत्म करने पर तुली है। इसके विरोध में नगर पालिका और दमकल कर्मचारियों ने प्रदेश भर में प्रदर्शन कर 12 फरवरी को करनाल में मुख्यमंत्री आवास घेराव का फैसला लिया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी मुख्य मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाना चाहिए। 2064 फायर ऑपरेटर की भर्ती भी निरस्त की जानी चाहिए। अग्निशमन विभाग को वापस निकाय में शामिल किया जाना चाहिए। 1366 पे-रोल और 212 आउटसोर्सिंग दमकल कर्मचारियों को फायर ऑपरेटरों के पदों पर समायोजित करना होगा। सभी कच्चे दमकल कर्मचारियों को 58 साल तक रोजगार सुरक्षा की गारंटी दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed