{"_id":"623cd20326885a55fc7d2a3b","slug":"medical-store-operator-died-due-to-car-collision-panipat-news-knl1027121188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से मेडिकल स्टोर संचालक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से मेडिकल स्टोर संचालक की गई जान
विज्ञापन
पानीपत। मोनू। फाइल फोटो।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराना। रोहतक बाईपास के पास बुधवार शाम सड़क हादसे में स्कूटी सवार मेडिकल स्टोर संचालक की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, युवक इसराना से घर लौट रहा था। रास्ते में उसने एक युवती को लिफ्ट दी। इस दौरान कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई जबकि महिला घायल हो गई। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। वीरवार को इसराना थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव डाडौला निवासी रामफल ने बताया कि सबसे छोटा बेटे मोनू (29) का कृष्णा गार्डन के पास गली में हर्ष मेडिकल स्टोर है। उसने बुधवार को अपनी कार दोस्त को दी थी। इसके बाद उसकी स्कूटी लेकर निजी काम से इसराना गया था। वह काम खत्म कर घर लौट रहा था। रास्ते में वाहिदा ने बेटे से लिफ्ट ली। जब वह गांव सिवाह के पास रोहतक बाईपास पहुंचे तो पीछे से हिमाचल प्रदेश के नंबर की एक इनोवा कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में मोनू और महिला दोनों सड़क पर जा गिरे। राहगीरों की सहायता से दोनों को आयुष्मान अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बेटे मोनू को मृत घोषित कर दिया जबकि वाहिदा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से काम समेत फरार हो गया।
इसराना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वीरवार को पिता के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चार बहन भाइयों में सबसे छोटा था मोनू, तीन साल पहले हुई थी शादी
पिता रामफल ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा सतपाल, फिर सोनू, एक बेटी और सबसे छोटा मोनू था। मोनू की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी चार माह की एक बेटी है। पत्नी का नाम पूजा है। गत दिनों पहले ही बड़े बेटे सोनू को बेटे की प्राप्ति हुई थी। परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन बेटे की मौत मातम पसर गया।