एक्साइज ड्यूटी के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए ज्वेलर्स के समर्थन में संयुक्त व्यापार मंडल ने समर्थन करते हुए बुधवार को शहर बंद का ऐलान कर दिया है। इससे शहर वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रविवार को ज्वेलर्स व संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा हलवाई हट्टा नजदीक हिंदू सत्संग मंदिर में दोपहर के समय मीटिंग की। करीब एक घंटे तक चली मीटिंग में ज्वेलर्स व संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए छह अप्रैल को पूर्ण रूप से बाजार बंद का ऐलान कर दिया है। सरकार द्वारा ब्रांडेड आभूषणों पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में पिछले एक महीने से ज्वेलर्स दुकानें बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। मांगों को लेकर पिछले एक महीने के अंदर ज्वेलर्स ने जीटी रोड जाम, डीसी से लेकर सांसद, सीएम को ज्ञापन सौंप चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके अलावा जंतर-मंतर पर प्रदेश भर से ज्वेलर्स ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। बावजूद इसके लिए सरकार ठस से मस नहीं हो रही है। ऐसे में ज्वेलर्स में सरकार के प्रति रोष पनप रहा है। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने चेताते हुए कहा कि अगर समय रहते सरकार ने एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली तो ज्वेलर्स उग्र आंदोलन पर उतारू होंगे। इसकी जिम्मेवारी स्वयं सरकार की होगी। इस मौके दर्शनलाल वधवा, प्रेम कुमार, पानीपत हैंडलूम एसोसिएशन प्रधान श्याम सचदेवा, तरूण नागपाल, अनिल मदान, मुलखराज, गौरव लिखा, संजय वर्मा, शेरचंद कपूर, राजेश सूरी, मोतीलाल, राकेश चुघ, मौजद रहे।