फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In depression, taxi driver committed suicide by hanging

अवसाद में टैक्सी ड्राइवर ने फंदा लगाकर जान दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
In depression, taxi driver committed suicide by hanging
पानीपत। खटीक बस्ती में मानसिक रूप से परेशान चल रह टैक्सी ड्राइवर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ड्यूटी से मां के घर लौटने पर घटना पता चली। इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। किशनपुरा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

खटीक बस्ती निवासी रोहित पुत्र ओमपाल ने बताया कि वह दो भाई थे। उसका भाई नीरज (25) टैक्सी ड्राइवर था। पिता सोनीपत में रहते हैं और मां जगबीरी एक फैक्टरी में काम करती है। रोहित ने बताया कि नीरज पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शुक्रवार को वह काम पर नहीं गया था। वे सभी काम पर चले गए। शाम छह बजे उसकी मां जब घर पहुंची तो बाहर का मेन गेट बंद था। वह उसे खोलकर अंदर पहुंची तो कमरे में नीरज रस्सी से फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद मां ने फोन कर पुलिस और उसे सूचना दी। वह घर पहुंचा और पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed