{"_id":"6b057552ce6135e8d40d2b12","slug":"ib-college-won-nine-medals-at-the-inter-college-wushu-competition-panipat-news-c-244-1-pnp1007-168117-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आईबी कॉलेज ने इंटर-कॉलेज वुशू प्रतियोगिता में जीते नौ पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आईबी कॉलेज ने इंटर-कॉलेज वुशू प्रतियोगिता में जीते नौ पदक
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह व अन्य। स्रोत : संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की इंटर-कॉलेज वुशू प्रतियोगिता में नौ पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 23 नवंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स हॉल में हुई थी। इनमें कॉलेज के 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया और नौ पदक प्राप्त किए।
कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि लड़कों में 50-56 किलोग्राम भार वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष के हर्ष ने कांस्य पदक प्राप्त किया, वहीं व्यक्तिगत इवेंट्स में बीए तृतीय वर्ष के राहुल ने दो पदक, बीए प्रथम वर्ष के अंकित ने भी दो और प्रिंस ने एक पदक प्राप्त किया।
लड़कियों की प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनी ने इवेंट्स में कांस्य पदक प्राप्त किया और बीए प्रथम की छात्रा सरताज ने दो पदक अपने नाम किए और कॉलेज का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों के कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पर प्रबंधक समिति से सदस्य रमेश नागपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
3