{"_id":"614b8ff78ebc3efd7c022ff8","slug":"girl-dies-in-car-collision-panipat-news-knl841082181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से युवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। नांगलखेड़ी के अड्डे पर पिता के साथ परचून का सामान लेने आई युवती को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवती को गंभीर चोट लगी, परिजनों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मूलरूप से यूपी के जिला उन्नाव के गांव रनिहा खेड़ा निवासी सर्वेश पुत्र सत्य नारायण ने बताया कि वह गांव नांगलखेड़ी में अपने परिवार समेत रहता है। मंगलवार देर शाम वह अपनी बेटी सपना और गुरुचरन पुत्र तेजप्रकाश के साथ नांगलखेड़ी के अड्डे पर यूनियन बैंक के सामने वाली गली में घर का सामान लेने के लिए किराना स्टोर आए थे। घटना करीब आठ बजे हुई। वह रोड पर खड़े ही थे कि समालखा की तरफ से तेज रफ्तार आई कार ने बेटी को टक्कर मार दी।
इसके बाद चालक कार लेकर भाग निकला। बेटी को गंभीर चोट लगी थी। वह उसे लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुचरण ने आरोपी की कार का नंबर नोट कर लिया था। उन्होंने सेक्टर 29 थाना पुलिस को दिया है। मृतका सपना दो भाइयों से छोटी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, पिता के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
- इंस्पेक्टर अंकित नांदल, सेक्टर 29 थाना प्रभारी