फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four women stole suits worth Rs 72 thousand from the shop

Panipat News: चार महिलाओं ने दुकान से चुराए 72 हजार के सूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Four women stole suits worth Rs 72 thousand from the shop
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। लतीफ गार्डन क्षेत्र में चार महिला चोरों ने एक महिला दुकानदार को सम्मोहित कर दुकान से 72 हजार रुपये के 63 सूट चोरी कर लिए। इस घटना की शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

लतीफ गार्डन निवासी मंजूबाला ने बताया कि उसकी लतीफ गार्डन क्षेत्र ही कपड़े की दुकान है। बुधवार रात लगभग आठ बजे उसकी दुकान पर दो महिलाएं आई। वह सूट खरीदने की बात कहने लगी। कुछ देर बाद दुकान पर दो और महिलाएं आ गई। यह चारों उससे बात करने लगी। वह इनको सूट दिखा रही थी। धीरे धीरे इन्होंने उसे मंत्रमुग्ध कर लिया। उसको पता नहीं क्या हो गया। उसकी आंखों के सामने ही ये महिलाएं दुकान से सूट लेकर अपने थैले में डालने लगी।
विज्ञापन

वह सब देख रही थी लेकिन विरोध नहीं कर पा रही थी। जब उसने समय देखा तो नौ बजे गए थे। उसने अपने बेटे को कॉल कर कहा कि होटल से खाना लाने से पहले उसे दुकान से आकर ले जाए। यह सुनते ही व महिलाएं सूट लेकर दुकान से फरार हो गई। शुक्रवार सुबह उसने दुकान खोली तो उसे चोरी की वारदात का आभास हुआ। दुकान से 72 हजार रुपये के 63 सूट चोरी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed