{"_id":"651b18020ca8a0fdda0ee543","slug":"panipat-police-search-in-six-states-for-the-accused-of-gang-rape-of-three-women-and-murder-of-one-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: तीन महिलाओं से सामूहिक दुराचार करने व एक की हत्या के आरोपियों की छह प्रदेशों में तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पानीपत: तीन महिलाओं से सामूहिक दुराचार करने व एक की हत्या के आरोपियों की छह प्रदेशों में तलाश
Tue, 03 Oct 2023 12:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:50 AM IST
सार
मतलौडा पुलिस थाना क्षेत्र में 13 दिन पहले खेतों में डेरे में महिलाओं से दरिंदगी की गई थी। पुलिस की 23 टीमें दरिंदों के निकट पहुंची हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे। अब तक जांच में सामने आया कि आरोपी पानीपत क्षेत्र के नहीं हैं।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के पानीपत के मतलौडा पुलिस थाना क्षेत्र में महिलाओं से दरिंदगी करने वालों की पानीपत, सोनीपत व जींद पुलिस की 23 टीम छह राज्यों में तलाश कर रही हैं। पुलिस की टीमें सबसे अधिक छापामारी दिल्ली व उत्तर प्रदेश में कर रही हैं। यहीं पर पुलिस को इन दरिंदों के बारे में इनपुट मिले हैं। अब तक की जांच में ये स्पष्ट हो चुका है कि तीनों महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म करने व एक महिला की हत्या करने के आरोपी स्थानीय नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक इस घटना की प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट भी ले रहे हैं। पुलिस के अधिकारी जल्द पूरे मामले का पटाक्षेप करने का दावा भी कर रहे हैं। वहीं 14 दिन बाद भी बदमाशों के पुलिस की गिरफ्त से दूर होने पर विभिन्न सामाजिक संगठन व विपक्षी राजनीतिक दल सरकार को घेर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस की टीमें दरिंदों तक पहुंचने के लिए अब तक 500 से अधिक युवकों से पूछताछ कर चुकी हैं। आसपास के 15 गांवों की खाक छान चुकी है। 100 से अधिक प्लेटिना मोटरसाइकिल को जांच चुकी है। मतलौडा, रिफाइनरी थर्मल के आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी हैं। पुलिस को अब तक उम्मीद मुताबिक सफलता नहीं मिली है। पुलिस की जांच खेतों में चोरी करने वाले गिरोह की ओर भी चल रही है।
विज्ञापन
जमानत पर आए लोगों से भी पूछताछ की जा चुकी है। अब पुलिस के अधिकारियों का दावा है कि वो जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे। वहीं दूसरी ओर दरिंदगी का शिकार हुई महिलाएं अब भी डेरे पर जाने में डर रही है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।
आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे : एसपी
पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में छापामारी में जुटी है। आरोपियों के इनपुट मिल चुके हैं। उम्मीद है कि ये आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। मामले की जांच कर रही टीमों के प्रभारियों से प्रतिदिन की रिपोर्ट ली जा रही है। -अजीत सिंह शेखावत, एसपी पानीपत।