फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cash Looted from pickup rider helper in Panipat

Panipat: बाइक सवार बदमाशों ने पिकअप सवार हेल्पर से लूटे एक लाख रुपये, डंडों से पीटा

Fri, 26 Aug 2022 01:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Aug 2022 01:34 PM IST
सार

डाबर कॉलोनी निवासी राहुल शर्मा ने बताया कि वह पिछले पांच साल से देशराज कॉलोनी स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। वह पिकअप गाड़ी पर हेल्पर के रूप में रहता है। शुक्रवार को वह नौ बजे अलीपुर से गाड़ी में कंबल लोड कर पानीपत के लिए चले थे।

विज्ञापन
Cash Looted from pickup rider helper in Panipat
घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पानीपत में भैंसवाल मोड पर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने दिनदहाड़े पिकअप सवार हेल्पर से मारपीट कर एक लाख रुपये लूट लिए। घायल ने बताया कि आरोपी करीब एक किलोमीटर से उनका पीछा करते आ रहे थे, सुनसान जगह मिलते ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने उस पर बेरहमी से डंडों से हमला किया और पुलिस में शिकायत देने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

विज्ञापन


डाबर कॉलोनी निवासी राहुल शर्मा ने बताया कि वह पिछले पांच साल से देशराज कॉलोनी स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। वह पिकअप गाड़ी पर हेल्पर के रूप में रहता है। शुक्रवार को वह नौ बजे अलीपुर से गाड़ी में कंबल लोड कर पानीपत के लिए चले थे। सुबह 10 बजे पानीपत पहुंचे तो बुलेट और स्प्लेंडर बाइक सवार चार युवक उनके पीछे लग गए। जैसे ही वह भैंसवाल मोड़ पर पुल पर गंदे नाले के पास पहुंचे तो बुलेट बाइक सवार दो युवकों ने बाइक पिकअप के आगे अड़ा दी। एक बदमाश ने शीशे पर डंडा मारा और उसे जबरदस्ती नीचे उतार लिया। उस पर डंडों से हमला करना शुरू कर दिया। हमले के दौरान वह नीचे गिरा तो जेब से एक लाख रुपये सड़क पर गिर गए, वह उठाकर जेब में डालने लगा तो बदमाशों ने जबरदस्ती छीन लिए, वही दसरे बदमाश ने पिकअप गाड़ी से चाबी भी निकाल ली और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 

विज्ञापन

ड्राइवर बीच बचाव करने आया तो नाले में दिया धक्का

राहुल शर्मा ने बताया कि साथी ड्राइवर बीच-बचाव करने के लिए आया तो बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की और उसे नाले में धक्का दे दिया। बदमाशों ने धमकी दी कि पुलिस में शिकायत दी तो गया जान से मार देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल पीजीआई रेफर, पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में जुटी

घायल राहुल को सामान्य अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर सेक्टर 13-17 थाना पुलिस और सीआईए की टीम बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई है, घायल के पास बुलेट बाइक का नंबर है, जिसकी मदद से भी पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed