फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -श्रमिकों ने सिविल अस्पताल में फैक्ट्री मालिक की अनदेखी पर रोष प्रकट किया

-श्रमिकों ने सिविल अस्पताल में फैक्ट्री मालिक की अनदेखी पर रोष प्रकट किया

Sat, 10 Jun 2017 09:35 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
-श्रमिकों ने सिविल अस्पताल में फैक्ट्री मालिक की अनदेखी पर रोष प्रकट किया
मशीन में सिर आने से श्रमिक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। कुटानी रोड स्थित एक पावरलूम फैक्ट्री की मशीन में सिर में आने पर आजमगढ़ यूपी निवासी एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। श्रमिक खुद ही मशीन में आई तकनीकी खामी को ठीक कर रहा था। साथी श्रमिकों ने सिविल अस्पताल में पहुंचकर जोरदार हंगामा किया। किला थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर शव को शवगृह में रखवा दिया और साथी श्रमिकों को उचित कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया।

मिली जानकारी के अनुसार कुटानी रोड स्थित पावरलूम की एक फैक्ट्री में शनिवार सायं श्रमिक शहजाद (20) की मशीन में आने पर मौत हो गई। परिजन व उसके साथी श्रमिक सिविल अस्पताल में पहुंचे। वहीं फैक्ट्री मालिक भी अस्पताल में पहुंच गया। परिजनों व श्रमिकों ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया और फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया। विरोध को देख फैक्ट्री मालिक मौके से चला गया। परिजनों ने बताया कि शहजाद बहादुरगंज, आजमगढ़ यूपी का रहने वाला था और अब तेज कॉलोनी नूरवाला में रहता था। वह शनिवार को कुटानी रोड स्थित पावरलूम फैक्ट्री में आया था। यहां पर उसकी मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। वह मशीन को ठीक करने लगा। इसी समय मशीन चल गई और उसका सिर मशीन में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किला थाना प्रभारी सुरेश पाल ने बताया कि पुलिस ने श्रमिक के शव को शवगृह में रखवा दिया है। इस मामले में परिजनों के बयानों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed