फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   गांव नांगलखेड़ी के पास लावारिस हालत में मिली थी दो लावारिस बच्चियां

गांव नांगलखेड़ी के पास लावारिस हालत में मिली थी दो लावारिस बच्चियां

Sun, 10 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
गांव नांगलखेड़ी के पास लावारिस हालत में मिली थी दो लावारिस बच्चियां
फोटो -8
विज्ञापन


बच्चियों को लावारिस छोड़कर जाने वाली मां गिरफ्तार
- की थी तीसरी शादी, बच्चियां लगने लगी थी बोझ, सीजेएम ने दिया केस दर्ज करने का निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
गांव नांगल खेड़ी में अड्डे पर दो बच्चियों को लावारिस हालत में छोड़कर जाने वाली मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-29 चौकी पुलिस सीडब्ल्यूसी सदस्य किरण मलिक के साथ दोनों बच्चों व उनकी मां को लेकर चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहित अग्रवाल के पास पहुंचे। सीजेएम ने महिला ने पूछताछ की, महिला ने बताया कि उसने तीन शादियां की हैं। पहले दो पति से उसके पांच बच्चे हैं। शुक्रवार को वह दो बच्चियों को नांगलखेड़ी अड्डे पर छोड़कर कुछ देर में आने की बात कहकर गई थी। वापस पहुंची तो दोनों बच्चियां वहां नहीं थी। सीजेएम मोहित अग्रवाल ने बड़ी बच्ची से बात की। बच्ची ने बताया कि उसकी मां उन्हें पीटती है। उसने तीसरी शादी कर ली, जिस कारण वह उन्हें यहां छोड़कर चली गई। सीजेएम ने बच्चियों को इस प्रकार लावारिस छोड़ने वाली महिला के खिलाफ पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। सेक्टर-29 चौकी पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों बच्चियों को बाल अनाथालय भिजवा दिया।
पुलिस ने शुक्रवार को बच्चियों की मां को गिरफ्तार कर दोनों बच्चियों व उनकी मां को चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहित अग्रवाल के पास पेश किया। मोहित अग्रवाल ने महिला से पूछताछ की।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसका नाम सुमित्रा है और वह मूलरूप से गांव नहरा, जिला गोंडा, यूपी की रहने वाली है। महिला ने बताया कि करीब 12 साल पहले उसकी शादी गांव के ही उचित के साथ हुई थी। जिससे उसे तीन बच्चे हुए। 12 साल की रेशमा, आठ साल का हीरालाल व छह साल की सरिता। सुमित्रा ने बताया कि उसका पति उसे मारता-पीटता था। करीब तीन साल पहले उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया। उसके बाद उसने गाव दियारा, जिला गोंडा, यूपी निवासी विकास से दूसरी शादी की। दूसरे पति से उसे दो बच्चे हुए। दो साल की भारती और एक साल का राहुल। महिला का आरोप है कि दूसरा पति भी उसके साथ मारपीट करता था। बाद में दूसरे पति ने भी उसे घर से निकाल दिया। वह पांचों बच्चों को साथ लेकर गांव बड़ी, गन्नौर, सोनीपत में किराए के मकान में रहने लगी। चार दिन पहले उसने रंजित से कोर्ट मैरिज की है। महिला ने बताया कि उसने बच्चियों को लावारिस नहीं छोड़ा। वह दोनों बच्चियों को कुछ देर में आने की बात कहकर गई थी। वापस आई तो दोनों बच्चियां नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 साल की बेटी की करा दी शादी
महिला ने खुलासा किया कि उसकी सबसे बड़ी बेटी 12 साल की रेशमा ने भी अपनी मर्जी से शादी कर ली है। उसने हनुमान कॉलोनी गन्नौर में शादी की है। सीडब्ल्यूसी सदस्य ने बताया कि बाल विवाह करना गैर कानूनी है। फिर किस आधार उसकी शादी की गई। किरण मलिक का कहना है कि रेशमा के घर का पता लगाकर उससे भी मामले की जानकारी ली जाएगी।


नांगलखेड़ी के पास दो बच्चियां लावारिस हालत में मिली थी। जिन्हें सीडब्ल्यूसी के सहयोग से बाल अनाथालय भिजवा दिया था। शनिवार को दो बच्चियों व उनकी मां को सीजेएम मोहित अग्रवाल के पास पेश किया। सीजेएम ने महिला व बच्चियों से बात की। बच्चियों को लावारिस हालत में छोड़ने के आरोप में महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-महाबीर सिंह, प्रभारी, सेक्टर-29 चौकी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed