फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   लाईन पर काम करते दौरान करंट लगने से एएलएम की मौत

लाईन पर काम करते दौरान करंट लगने से एएलएम की मौत

Sat, 26 May 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
लाईन पर काम करते दौरान करंट लगने से एएलएम की मौत
करंट लगने से एएलएम की मौत
विज्ञापन

मतलौडा (ब्यूरो)। सींक गांव के खेतों में बिजली लाइन पर काम करने के दौरान करंट लगने से एक असिस्टेंट लाइनमैन (एएलएम) की मौत हो गई। लाइन बंद का परमिट लेने के बाद भी करंट कैसे आया, इसकी जांच की जाएगी।

पाथरी गांव निवासी एएलएम विकास शर्मा (24) पांच साल पहले बिजली विभाग में एएलएम के पद पर नियुक्त हुए थे। सींक गांव के सेंटर पर उनकी ड्यूटी थी। सींक गांव में खेतों की खराब पड़ी लाइट को ठीक करने के लिए विकास शर्मा ने सींक पावर हाउस से लाइन बंद का परमिट लेकर खंबे पर फाल्ट ठीक करने के लिए चढ़ा था। फाल्ट ठीक करके जैसे ही उतरने लगा तो तार से करंट लगने से विकास जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में उसके साथी कर्मचारी ग्रामीणों के सहयोग से उसे सफीदों के अस्पताल में ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीओ प्रदीप बुरा ने बताया कि ऐसा माना जाता है कि कई जगह से लाइनें आपस में क्रास हो रही हैं। हवा के जरिये लाइन क्रॉसिंग के तार आपस में स्पर्श होने पर करंट लग गया। इससे विकास की मौत हो गई। करंट कहां से आया, इसकी पूरी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed