{"_id":"5934493d4f1c1b8d548b456b","slug":"14965988585-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-पसीना मोड़ पर शनिवार रात को हुआ हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-पसीना मोड़ पर शनिवार रात को हुआ हादसा
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में राहगीर की मौत
पानीपत। पसीना रोड पर शनिवार देर शाम को एक मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक राहगीर की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। राहगीर काम की तलाश में बिहार से पानीपत आया था। उसको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। थाना सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को पसीना रोड पर आलम (35) निवासी गई बस्ती छवरगढ़ किशनगढ़ को एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें आलम व मोटरसाइकिल सवार दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने आलम को जीटी रोड सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर शनिवार देर रात को उसने दम तोड़ दिया। थाना सदर पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया और उसके नजदीकियों को सूचना दी। नजदीकियों ने बताया कि आलम काम की तलाश में पानीपत आया था और वह शनिवार शाम को पसीना रोड स्थित एक फैक्ट्री से दूसरी फैक्ट्री में जा रहा था। इसी समय एक मोटरसाइकिल सवार ने उसको पीछे से टक्कर मार दी। थाना सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।