फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बाइक सवार तीन बदमाशों ने चार अलग-अलग कैंटर चालकों से मारपीट कर की लूट

बाइक सवार तीन बदमाशों ने चार अलग-अलग कैंटर चालकों से मारपीट कर की लूट

Sun, 10 Sep 2017 12:45 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार तीन बदमाशों ने चार अलग-अलग कैंटर चालकों से मारपीट कर की लूट
फोटो -37
विज्ञापन


बदमाशों ने कैंटरों के सामने बाइक अड़ा की लूटपाट
- एक कैंटर चालक को आई गंभीर चोटें, तीनों बदमाश गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
सनौली।
सनौली रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने चार अलग-अलग कैंटरों के आगे बाइक अड़ाकर मारपीट कर लूटपाट की। इस वारदात में एक कैंटर चालक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने कैंटर चालक के बयान पर तीन बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार रात को गांव डाहर से कैंटर चालक राजेश निवासी सहारनपुर यूपी हाल हरी नगर और क्लीनर सतीश निवासी विकास नगर कैंटर में वेस्ट मैटेरियल लेकर जा रहे थे। वे लोग जब सनौली रोड कुराड स्थित होटल जय फुड्स के पास पहुंचे तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने कैंटर के सामने बाइक अड़ा दी। तीनों बदमाश हाथों में लाठियां व डंडे लिए हुए थे। कैंटर के रुकने पर बदमाशों ने चालक व क्लीनर को नीचे उतारा और कहा कि जो कुछ है निकाल दो। उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने दोनों की धुनाई कर दी और उनके पास से 84सौ रुपये और मोबाइल छीन लिया। वारदात को देखते हुए कुछ ही दूरी पर खड़े तीन कैंटरों से चालक दौड़ते हुए आए और एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए। कैंटर चालक हारून ने बताया कि बदमाश तीन और कैंटर चालकों से लूटपाट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। काबू किए गए बदमाश को थाना सनौली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को काबू किया और थाने ले जाने लगी तभी रास्ते में बाइक पर जा रहे दोनों बदमाश नजर आए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात में कैंटर चालक राजेश को गंभीर चोटें आई है। जिसे नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया है। पुलिस ने चालक राजेश के बयान पर तीनों बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सनौली प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि कैंटर चालक से मारपीट कर नकदी व मोबाइल लूटने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed