फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   क्लास वर्क न करने पर छात्र की पिटाई कर कमरे में किया बंद

क्लास वर्क न करने पर छात्र की पिटाई कर कमरे में किया बंद

Thu, 02 Nov 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
क्लास वर्क न करने पर छात्र की पिटाई कर कमरे में किया बंद
क्लास वर्क न करने पर छात्र की पिटाई कर कमरे में किया बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। गांव झट्टीपुर स्थित एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल ने क्लास वर्क ठीक से नहीं करने पर छठीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की पिटाई कर दी। छुट्टी के बाद बड़े भाई की सूचना पर पहुंचे परिजन स्कूल से उपचार के लिए सीएचसी समालखा ले गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दी।

सत्यवान निवासी झट्टीपुर ने बताया कि उसका भतीजा करीब तेरह वर्षीय मोहित गांव के ही एक निजी स्कूल की छठीं कक्षा का छात्र है। साथ ही उसका बड़ा भाई आशीष भी स्कूल में पढ़ता है। बृहस्पतिवार के छुट्टी के बाद आशीष ने घर आकर बताया कि मोहित की प्रिंसिपल ने पिटाई की है तथा काफी देर से कमरे में बंद किया हुआ है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मोहित को काफी चोट आई हुई है और वे उसका मेडिकल करवाने के लिए समालखा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सत्यवान ने बताया कि मोहित उन्हें बताया कि क्लास वर्क सही नहीं करने की बात कहकर प्रिंसिपल ने उसकी पिटाई की। छुट्टी के बाद आशीष ने घर पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी दी। चाचा सत्त्यवान ने बताया कि मोहित को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है और इसकी शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed