{"_id":"5a1c5edc4f1c1b95188b69e4","slug":"11511808732-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में बड़े कूदे, सिर में ईंट मारकर अधेड़ की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में बड़े कूदे, सिर में ईंट मारकर अधेड़ की हत्या
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में बड़े कूदे, सिर में ईंट मारकर अधेड़ की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जिले के गांव रजापुर में बच्चों के झगड़े रविवार देर शाम बड़े कूद पड़े। उलाहना देने आई एक पक्ष की महिला से कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें एक अधेड़ के सिर पर ईंट मार दी गई, जिसमें वह घायल हो गया। इस पर उसे अस्पताल लाया गया, मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। बाद में एक ही परिवार के सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रजापुर गांव में रविवार देर शाम को बलजीत और बलवान पक्ष के लोगों के बीच झगड़ा हो गया। इसी बीच एक पक्ष के व्यक्ति ने रामकिशन (55) को ईंट मार दी। उसको गंभीरावस्था में सिविल अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने रामकिशन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना सदर पुलिस गांव रजापुर और सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि, रामकिशन के पोते सचिन और एक अन्य लड़के काला के बीच वीरवार को मारपीट हो गई थी। इस पर काला की मां नीतू रविवार को शिकायत करने रामकिशन के घर गई थी। यहां पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि, इस पर नीतू भी अपने परिजनों को बुला लाई। यहां दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में रामकिशन के सिर में ईंट मार दी गई, वह ईंट लगते ही घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने मृतक के बेटे विनोद की शिकायत पर रामकिशन की हत्या में सुरेश, चेतन, बलवान, उसकी पत्नी नीतू, जीतो, इसके लड़कों विशाल व अमित के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने रामकिशन हत्याकांड में आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस ने सोमवार को रामकिशन के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
रजापुर गांव में दो पक्षों के झगड़े में ईंट लगने से एक पक्ष के रामकिशन की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर दूसरे पक्ष की दो महिलाओं समेत सात लोगों को नामजद कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
धर्मबीर खर्ब, प्रभारी, थाना सदर, पानीपत।