फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ऑटो चालक से किया मोबाइल छीनने का प्रयास, सिर में गंडासी व नाक पर चाकू पर किया घायल

ऑटो चालक से किया मोबाइल छीनने का प्रयास, सिर में गंडासी व नाक पर चाकू पर किया घायल

Sat, 06 Oct 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
ऑटो चालक से किया मोबाइल छीनने का प्रयास, सिर में गंडासी व नाक पर चाकू पर किया घायल
ऑटो चालक से किया मोबाइल छीनने का प्रयास, सिर में गंडासी व नाक पर चाकू पर किया घायल
विज्ञापन

फोटो संख्या- 34
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। कच्चा कैंप निवासी ऑटो चालक पुरेवाल कॉलोनी स्थित अपनी बेटी के घर उससे मिलने जा रहा था। रास्ते में उसे तीन बदमाश मिले, जिन्होंने उसके ऑटो में घुसकर उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। आरोपियों के हाथ मोबाइल ना लगने पर, उन्होंने ऑटो चालक के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी व ऑटो चालक के सिर पर गंडासी मारकर मौके से फरार हो गए। घायल ऑटो चालक को स्थानीय निवासी सामान्य अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मॉडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कच्चा कैंप निवासी घायल दिनेश पुत्र रामफुल ने बताया कि वह ऑटो चालक है। वह 6 माह से उक्त पते पर किराए पर रह रहा है। वो दो बेटियों का पिता है। उसकी बड़ी बेटी अनु पुरेवाल कॉलोनी में रहती है। जिससे मिलने वह शुक्रवार रात 9 बजे अपने ऑटो में सवार होकर जा रहा था। जब वह पूरेवाल कॉलोनी की तरफ पहुंचा तो वहां लाइट ना होने के कारण अंधेरा था। इसी का फायदा उठाते हुए तीन बदमाश उसके ऑटो में घुस गए व उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। मोबाइल छीनने में आरोपी सफल ना हो सके तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जिस दौरान ऑटो चालक के नाक पर चाकू व सिर में गंडासी मार कर उसे घायल कर वें मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed